फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन, किसान आंदोलन का दूसरा दिन, बसंत पंचमी आज

Wed, 14 Feb 2024 06:13 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर यूएई आए हैं। इसके अलावा आज वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं, कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव के साथ सोनिया आज जयपुर आएंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/BJP4India
अबूधाबी में आज मंदिर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर यूएई आए हैं। यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। 27 एकड़ में बना 108 फुट ऊंचा यह मंदिर वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक मंदिर के दोनों किनारों पर गंगा और यमुना नदी का पवित्र जल बहता है, जो विशाल कंटेनरों में भारत से लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
Basant Panchami 2024 - फोटो : Amar ujala
आज करें मां सरस्वती की वंदना
आज वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। जिस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन को वसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सोनिया गांधी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
सोनिया गांधी ने तेलंगाना का ऑफर ठुकराया

कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव के साथ सोनिया आज जयपुर आएंगी। सोनिया को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए राजस्थान के अलावा कई और राज्यों ने प्रस्ताव भेजा था। इन सभी राज्यों में राजस्थान के अलावा, एक नाम और शीर्ष पर था- तेलंगाना। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी सोनिया ने राजस्थान क्यों चुना। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर
मौसम हुआ साफ तो जम्मू-कश्मीर में बढ़ा दिन का तापमान

जम्मू-कश्मीर में दो सप्ताह से मौसम लगातार साफ रहने का असर दिखने लगा है। जम्मू में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सीधी धूप में तपिश का अहसास होने लगा है। कटड़ा में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : संवाद
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को 11 बजे शुरू हाेने जा रहा है। पहले दिन सदन की कार्यवाही शांति से चल सकती है, तो दूसरे दिन हंगामे के आसार हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल सरकार की उपलब्धियों पर अभिभाषण देंगे। इसके बाद शोकोद्गार प्रस्ताव रखे जाने हैं। इसमें पूर्व विधानसभा सदस्य और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के देहांत पर शोकोद्गार होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। - फोटो : एएनआई
हरियाणा-पंजाब की कई सीमाओं पर पुलिस से टकराव

हरियाणा-पंजाब की कई सीमाओं पर पुलिस से टकराव के बावजूद आंदोलनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। कल दिन भर टकराव, झड़प, हिंसा और सरकार से गतिरोध के बीच किसान दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश करते रहे। बीती रात भर शंभू बॉर्डर पर हलचल होती रही और किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आज फिर किसान दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। आज हालात कल से ज्यादा गंभीर होन की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
मरियम नवाज ने इमरान से बढ़ाया दोस्ती का हाथ - फोटो : अमर उजाला
इमरान खान ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दी चेतावनी

पाकिस्तान की राजनीति में काफी खींचतान जारी है। केंद्र में सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इस बीच जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी दी है। खान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि मैं चोरी के वोटों के साथ सरकार बनाने के प्रयासों को चेतावनी देता हूं। इस तरह की डकैती न सिर्फ नागरिकों का अपमान होगी बल्कि, देश की अर्थव्यवस्था को और नीचे धकेलने के प्रयास होंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
इंडोनेशिया चुनाव- 2024। - फोटो : Social Media
इंडोनेशिया के 20.4 करोड़ वोटर आज करेंगे मतदान

इंडोनेशिया में आज आम चुनाव होने वाले हैं। इंडोनेशिया की कुल 27 करोड़ आबादी में से 20.4 करोड़ लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि अधिक लोग मतदान करेंगे। पिछले साल 2019 में 81 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। एक दिवसीय चुनाव में मतदाता न सिर्फ राष्ट्रपति बल्कि, उपराष्ट्रपति, संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव करेंगे। इंडोनेशिया में 18 राजनीतिक दल हैं, जो 575 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
राउज एवेन्यू में हाईकोर्ट को आवंटित भूमि पर बना है आम आदमी पार्टी का कार्यालय

सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई कि दिल्ली हाईकोर्ट की जमीन पर राजनीतिक पार्टी का दफ्तर खुला है। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को न्यायमित्र के परमेश्वर ने बताया कि राउज एवेन्यू में दिल्ली हाईकोर्ट को आवंटित भूमि पर एक राजनीतिक पार्टी का कार्यालय बना है, तो वह चौंक गए। शीर्ष अदालत देशभर में न्यायिक बुनियादी ढांचे से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन बाद में वकीलों ने इसके बारे में बताया। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

11 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्धारित उस मानदंड को बरकरार रखा जिसमें जिला न्यायाधीशों के पद पर पदोन्नति चाहने वाले न्यायिक अफसरों को साक्षात्कार में न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त करने की शर्त है। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने 13 न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत करने के हाईकोर्ट के निर्देश को चुनौती देने वाली असफल उम्मीदवारों और हरियाणा सरकार की विशेष अनुमति याचिकाओं को खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें