फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय यूएई दौरे पर रवाना होंगे; दिल्ली कूच करेंगे आक्रोशित अन्नदाता

Tue, 13 Feb 2024 07:45 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब के किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक बेनतीजा रही। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर जा रहे हैं। अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों और साझेदारी को और मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से भी यह दौरा बेहद अहम है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम शहर पहुंचेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 
विज्ञापन

2 of 11
किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की बैठक शुरू - फोटो : अमर उजाला
आज दिल्ली कूच करेंगे पंजाब के किसान
पंजाब के किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक बेनतीजा रही। सूत्रों के अनुसार बैठक में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर सहमति बन गई थी। वहीं किसानों के सभी प्रकार के लोन और कर्ज माफी पर पेंच फंसा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी - फोटो : social media
प्रधानमंत्री की अगवानी में अहलान मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर जा रहे हैं। अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों और साझेदारी को और मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से भी यह दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी के दौरे पर भारत और यूएई बंदरगाह को लेकर अहम समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल संरचना विकसित करने और ऊर्जा संबंधी पहलुओं पर भी दोनों देश विस्तार से बातचीत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी आज 16 घंटे के दौरे पर आएंगे काशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम शहर पहुंचेंगे। तकरीबन 16 घंटे के काशी प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

5 of 11
पैदल जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाएं सील
दिल्ली में 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बॉर्डर पर पूरी तरह घेराबंदी कर दी गई। जिसके चलते सोमवार को दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात की आवाजाही पर इसका भारी असर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty
'आप' की पीएसी की बैठक आज
लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं, इसे लेकर संशय बरकरार है। दोनों ही पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन फैसला अभी भी अधर में है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो (फाइल) - फोटो : ANI
शरीफ और जरदारी खेमे के बीच सरकार गठन पर बात
पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के लिए मंथन लगातार जारी है। खबरों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच प्रधानमंत्री पद शेयर करने पर बात हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व पीएम नवाज शरीफ और बिलावल पीएम पद तीन साल और दो साल के कार्यकाल पर मंथन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
नीतीश कुमार और अमित शाह (फाइल) - फोटो : amar ujala
नीतीश कुमार की सरकार के लिए संकटमोचक बने गृह मंत्री शाह
बिहार की राजनीति में पिछले कुछ हफ्ते काफी रोमांचक रहे हैं। एक बार फिर बिहार में करीब दो दशकों (2004 से) का सरकार के बदले विपक्ष में बदलाव का रिवाज कायम रहा। नीतीश सरकार हालांकि बच गई, मगर रविवार देर रात हम के मुखिया जीतन राम मांझी और भाजपा-जदयू के आठ विधायकों ने दोनों दलों के नेतृत्व की सांसें फुला दी थीं। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : facebook.com/NanaPatoleINC
फडणवीस की बात से इस्तीफे की झड़ी लगने की अटकलें
लोकसभा चुनाव से पूर्व महाराष्ट्र में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ उनके वफादार अमर राजुरकर ने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  कांग्रेस के 12 विधायकों का इस्तीफा भी तैयार है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का आगे-आगे देखो होता है क्या वाला बयान सुर्खियों में है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पीएम मोदी - फोटो : sansad tv youtube
भारतीयों की सकुशल वापसी के पीछे PM और NSA डोभाल की सक्रियता
कतर से आठ पूर्व नौसेनिकों की रिहाई की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद संभाल रखी थी। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को छह बार गुपचुप कतर भेजा। सूत्रों ने बताया कि पीएम की सलाह व विदेश मंत्रालय और विभिन्न भारतीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से यह रिहाई हो सकी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी जयंत सिंह बोले- फैसले से कोई भी विधायक नहीं नाराज
रालोद के एनडीए के साथ गठबंधन करने से कुछ विधायकों और पदाधिकारियों में नाराजगी होने की चर्चाएं चल रही थीं। जिस पर सोमवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खुद सफाई दी है। उन्होंने दिल्ली में अपने पिता चौधरी अजित सिंह की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें