अजब-गजब: एलियंस को लेकर हर दिन चौंका देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस को देखने और उनसे मिलने का दावा करते हैं। अब अमेरिका के एक पूर्व सीआईए एजेंट ने हैरान करने वाला दावा किया है। पूर्व सीआईए एजेंट का कहना है कि उसने मंगल ग्रह पर एलियंस को देखा है। एजेंट का दावा अजीबोगरीब तो है ही, लेकिन यह उससे भी ज्यादा अजीब है कि उसने कब और कैसे देखा था। मैकमैनीगल नाम के एक पूर्व एजेंट ने यह कहानी बताई है। उसका कहना है कि उसने मानसिक शक्तियों पर हो रहे प्रयोगों के दौरान धरती से ही यह सब देखा है।
मैकमैनीगल एक विशेष स्टारगेट नाम के प्रयोग में शामिल था। इसमें इंसानी दिमाग के शक्तियों को लेकर एक विशेष तरह के प्रयोग किए गए थे। पूर्व सीआईए एजेंट ने बताया कि प्रयोग के दौरान उसने इस तरह के विजन्स देखे, जिनमें 10 फीट लंबे बड़े इंसानी रूप वाले एलियंस मंगल के पिरामिडों में दिखाई दिए। शीत युद्ध के समय यह प्रयोग किए गए थे। इस दौरान अमेरिका दिमागी शक्तियों का इस्तेमाल कर चीन और रूस के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता था।