जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी 11 दिसबंर को फैसला सुनाएगा। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर लगी हैं। मध्य प्रदेश में सोमवार, तो राजस्थान में मंगलवार को नए सीएम का पता चल जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पोर्टल लॉन्च करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर फैसला आज
जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी 11 दिसबंर को फैसला सुनाएगा। इस अनुच्छेद के जरिए जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : Twitter/@mlkhattar
MP में आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला
छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर लगी हैं। मध्य प्रदेश में सोमवार, तो राजस्थान में मंगलवार को नए सीएम का पता चल जाएगा। एमपी के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहरलाल, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा के सोमवार को 11 बजे भोपाल पहुंचने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विकसित भारत @2047 वॉयस ऑफ यूथ पोर्टल आज लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पोर्टल लॉन्च करेंगे। इस अवसर पर पीएम देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
MEA spokesperson Arindam Bagchi
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
निज्जर की हत्या में 'सीक्रेट मेमो' को भारत ने किया खारिज
भारत-कनाडा तनाव के बीच हाल ही में सामने आई रिपोर्ट का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने सिख प्रवासी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तरी अमेरिका में स्थित वाणिज्य दूतावासों को एक सीक्रेट मेमो भेजा था। भारत ने इसे फर्जी बताया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
Observer for Rajasthan CM
- फोटो : ANI
राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस जारी
राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा ये जानने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से भाजपा सीएम को लेकर फैसला नहीं कर पाई है। रविवार को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया। विष्णुदेव साय को राज्य की कमान सौंपी गई है। लेकिन, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अभी तक सीएम तय नहीं हो पाया है। सोमवार आज मप्र में विधायक दल की बैठक है। लेकिन, राजस्थान में होने वाली ये बैठक लखनऊ में राष्ट्रपति के दौरे के कारण टल गई है। अब यह बैठक मंगलवार को होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
RBI Guidelines
- फोटो : iStock
कर्ज के दलदल में फंसा राजस्थान, रिजर्व बैंक ने दी सख्त चेतावनी
राजस्थान कर्ज के दलदल में बुरी तरह फंस गया है। ये बात हम नहीं, इस हफ्ते प्रदेश के वित्त विभाग को भेजा गया आरबीआई (रिजर्व बैंक) का चेतावनी भरा पत्र कह रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग के आला अफसरों ने किस रफ्तार से कर्ज के दलदल में प्रदेश को धकेला है। विभाग को भेजे गए पत्र में साफ कहा गया है कि कर्ज लेने की रफ्तार को लगाम दें और आरबीआई की ओर से तय की गई सीमा से बाहर न जाए। ये हैं कि कर्ज का मर्ज राजस्थान को किस हद तक बीमार करने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
Benjamin Netanyahu
- फोटो : Social Media
युद्ध विराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को नेतन्याहू ने किया खारिज
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 17 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय युद्ध विराम के आह्वान को खारिज कर दिया है। वहीं, हमास का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक एक भी बंधक गाजा से जीवित नहीं निकल सकता। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
नोबेल पुरस्कार
- फोटो : social media
नरगिस मोहम्मदी के बच्चों ने ग्रहण किया नोबेल पुरस्कार
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में ईरान के खिलाफ संदेश दिया गया। ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता की ओर से ओस्लो में ईरान की अत्याचारी और निरंकुश धार्मिक सरकार के खिलाफ निशाना साधा गया। दरअसल, रविवार को ईरानी जेल में बंद नरगिस मोहम्मदी के बच्चों ने अपनी मां की ओर से नोबेल शांति पुरस्कार ग्रहण किया। इसके बाद उनके बच्चों ने अपनी मां का संदेश पढ़ा। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन लखनऊ में, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल लखनऊ में हैं। आज शाम पांच बजे वे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि कल सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार को डायवर्जन व्यवस्था सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। वहीं मंगलवार को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात बदला रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
जो बाइडन ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस में बैठक के लिए किया आमंत्रित
यूक्रेन के राष्ट्रपति एक बार फिर अमेरिका के दौरे पर आने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। बैठक के दौरान दोनों नेता यूक्रेन की ऊर्जा जरूरतों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान बाइडन वाशिंगटन और कीव के बीच रिश्तों की मजबूती का संदेश देंगे। बता दें, इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति सितंबर में भी अमेरिका के दौरे पर आए थे। पढ़ें पूरी खबर