दुनिया में वैसे तो जानवरों की लाखों प्रजातियां हैं, पर उनमें से कुछ काफी दुलर्भ हैं और खत्म होने की कगार पर हैं। मगरमच्छों की बात करें तो इसकी ल्यूसिस्टिक प्रजाति के अब कुछ ही मगरमच्छ शेष हैं, करीब आठ। हालांकि इस दिशा में एक अच्छी खबर सामने आ रही है। फ्लोरिडा स्थित लोकप्रिय वन्यजीव पार्क गार्टोरलैंड ऑरलैंडो में एक असाधारण दुर्लभ और सफेद मगरमच्छ ने जन्म लिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, मादा ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ पूरी दुनिया में केवल आठ ही बची हैं, जिसके कारण इस प्रजाति के विलुप्त होने का खतरा बना हुआ था।
गार्टोरलैंड ऑरलैंडो चिड़ियाघर की तरफ से सोशल मीडिया पर नवजात ल्यूसिस्टिक को लेकर खुशी जाहिर करते हुए इसे "दुर्लभ से परे" और "बिल्कुल असाधारण" बताया गया है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि ये प्रजाति अब सुरक्षित रह सकती है।