रोशनी में नहाया लाल चौक...
- फोटो : AMAR UJALA
अब संगीत की स्वरलहरियों से गूंजती है कश्मीर घाटी
अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से हटे चार साल पूरे हो गए। इन चार सालों में धरातल पर आबोहवा बिल्कुल बदल गई है। अब घाटी में बम के धमाकों की आवाज नहीं बल्कि संगीत की स्वरलहरियां गूंजती हैं। अलगाववादियों के गढ़ डाउन टाउन तथा ऐतिहासिक लाल चौक पर अब शान से तिरंगा लहराता है। घाटी से विलुप्त हो चुकी फिल्म संस्कृति दोबारा जीवंत हो उठी है। शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, बारामुला, कुपवाड़ा व श्रीनगर में सिनेमा हॉल खुल गए हैं। पढ़ें पूरी खबर