फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3 Tracker: कहां पर है चंद्रयान-3? इसरो के लाइव ट्रैकर पर आप भी देखें पल-पल की अपडेट

Fri, 04 Aug 2023 01:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
chandrayaan 3 live tracker - फोटो : Isro
Chandrayaan 3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 Mission) चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन बाद चंद्रयान 3 चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करने कोशिश करेगा। उम्मीद है कि चंद्रयान ऐसा करने में सफल होगा। इसरो के वैज्ञानिकों ने इस काम में दो बार सफलता हासिल की है। चंद्रयान 3 का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करना है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 अगस्त को इसरो चंद्रयान 3 को चंद्रमा के पहले ऑर्बिट में प्रवेश करा सकता है। धरती के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद चंद्रयान 3 पांच अगस्त से चंद्रमा के चक्कर लगाना शुरू कर सकता है। चंद्रयान 3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके 23 अगस्त तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि अभी चंद्रयान-3 कहां तक पहुंचा है? 
 
विज्ञापन

2 of 6
chandrayaan 3 live tracker - फोटो : iStock
कहां पहुंचा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 करीब 38000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। बेंगलुरु स्थिति इसरो टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) चंद्रयान-3 की गति, सेहत और दिशा पर लगातार नजर रख रहा है। इसरो ने आम लोगों के लिए एक लाइव ट्रैकर लॉन्च किया है। इससे आप भी देख सकते हैं कि अंतरिक्ष में इस समय चंद्रयान-3 कहां पर है और उसे चंद्रमा पर पहुंचने में कितना समय बचा है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
chandrayaan 3 live tracker - फोटो : Isro
एक दिन बाद चंद्रयान-3 5 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। इस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह से करीब 40 हजार किलोमीटर दूर होगा। यहां से चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति शुरू होती है।
 

4 of 6
chandrayaan 3 live tracker - फोटो : Isro
चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करने के लिए चंद्रयान-3 की गति को कम करना है। इस समय गति को 7200 से 3600 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच करना होगा। पांच से लेकर 23 अगस्त तक चंद्रयान-3 की गति को लगातार कम की जाएगी। चंद्रयान 3 को लूनर ऑर्बिट इन्सर्शन (Lunar Orbit Insertion) के जरिए चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। 




Wedding Traditions: इस देश में दुल्हन को दूल्हे के दोस्त कर लेते हैं अगवा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
विज्ञापन

5 of 6
chandrayaan 3 live tracker - फोटो : Isro
चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति धरती से छह गुना कम है, इसकी वजह से चंद्रयान-3 की गति कम करनी पड़ेगी। दरअसल चंद्रयान-3 वर्तमान समय में 288 x 369328 किलोमीटर की ट्रांस लूनर ट्रैजेक्टरी में है। अगर यह चांद की ऑर्बिट में प्रवेश नहीं कर पाता है, तो 230 घंटे बाद यह धरती के पांचवी कक्षा वाले ऑर्बिट में लौट आएगा। इसरो के वैज्ञानिक एक और कोशिश करके इसे वापस चंद्रमा पर भेज सकेंगे।

Ajab-Gajab: 78 साल की उम्र में 3 किमी पैदल चलकर पढ़ने स्कूल जाते हैं बुजुर्ग, बेहद प्रेरक है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chandrayaan 3 live tracker - फोटो : Isro
रिपोर्ट्स की मुताबिक, पांच अगस्त से 17 अगस्त के बीच चंद्रयान 3 चंद्रमा के चक्कर लगाएगा। 17 अगस्त को विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर प्रोपल्शन मॉड्यूल में अलग हो जाएंगे। इसके बाद 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें