फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी-शाह की आज रैलियां और जनसभाएं, रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति; देश-दुनिया की अहम खबरें

Wed, 01 May 2024 08:24 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगी। वह रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बीते दिन चार रैलियों में शरीक होने के बाद आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात का रूख करेंगे। वहीं, साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने 2024 के मानसून सीजन के लिए जारी पूर्वानुमान में इस साल भारत समेत दक्षिण एशिया में मानसून सीजन यानी जून से सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है। उधर, टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI
Elections 2024: चुनावी जनसभा, रोड शो कर मतदाताओं को लुभाएंगे PM मोदी और शाह
लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच देश के 14 राज्यों में मतदान पूरे हो चुके हैं। कई प्रदेशों में मतदान कराए जाने हैं। धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बीते दिन चार रैलियों में शरीक होने के बाद आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात का रूख करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री बुधवार को बनासकांठा और साबरकांठा में चुनावी रैलियां करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा। - फोटो : अमर उजाला
आज रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मई 2024 से होने वाले बदलाव - फोटो : amarujala.com

May 2024 New Rules: क्या आज से आपकी जेब पर बढ़ जाएगा भार?
आज से मई महीना शुरू हो गया है। नए महीने के साथ वित्तीय जगत से जुड़े कई बदलाव होने वाले है। ये परिवर्तन सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। मई महीने में सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। म्युचुअल फंड निवेशकों और बैंक ग्राहकों से जुड़े कई नियम भी बदलने वाले हैं। मई महीने में कुछ बैंकों के बचत खातों पर लगने वाले शुल्क में इजाफा  होगा। कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी भुगतान पर सरचार्ज भी लगाने वाले हैं। वरिष्ठ नागरिकों की सावधि जमा के डेडलाइन में भी परिवर्तन हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सुप्रिया दास, नीरू यादव, कुनुकु - फोटो : अमर उजाला
यूएन मुख्यालय में गूंजेंगी देश की महिला सरपंचों की आवाज
देश की 14 लाख महिला सरपंचों में से आंध्र, त्रिपुरा और राजस्थान की तीन महिला सरपंच यूएन मुख्यालय में भारत के शासन में महिलाओं की भूमिका पर अपनी बात रखेंगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से एक आयोजन कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
मानसून - फोटो : पीटीआई
भारत समेत दक्षिण एशिया में सामान्य से बेहतर मानसून का अनुमान
दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर भारत के लिए अच्छी खबर है। इस साल भारत समेत दक्षिण एशिया में मानसून सीजन यानी जून से सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने 2024 के मानसून सीजन के लिए जारी पूर्वानुमान में यह बात कही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के परिवार का जर्जर मकान - फोटो : अमर उजाला
परवेज मुशर्रफ के भाई की जमीन जब्त, अब होगी नीलामी
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ की बागपत के कोताना में करीब दस बीघा जमीन को शत्रु संपत्ति निदेशाल्य ने जब्त कर लिया है। अब उस जमीन की नीलामी कराई जाएगी। इसके साथ ही रटौल व टांडा में मौजूद शत्रु संपत्ति का सर्वे कराया जा रहा है, जिससे सभी को एक साथ नीलाम किया जा सके। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
वैक्सीन - फोटो : istock
Covishield Row: राष्ट्रीय समिति बोली- खून के थक्के जमने के मामले आधे फीसदी से भी कम
भारत में कोरोना टीका और टीकाकरण की तस्वीर ब्रिटेन से अलग है। ब्रिटेन के कोर्ट में एस्ट्राजेनेका ने कुछ दुर्लभ मामलों में प्रतिकूल प्रभावों (जैसे खून के थक्के जमने) की पुष्टि की है। भारत में टीकाकरण के बाद खून के थक्के के केस कुल टीकाकरण की तुलना में आधा फीसदी (0.5) भी नहीं मिले हैं। प्रतिकूल प्रभावों में से 60 फीसदी से अधिक के लिए टीकाकरण को लेकर डर, इंजेक्शन फोबिया जैसे तनाव व कुछ अन्य बीमारियां जिम्मेदार रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
हिंदू विवाह संस्कार है, नाच-गाने का आयोजन नही: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह एक संस्कार है, जिसे भारतीय समाज में पवित्र संस्था का दर्जा हासिल है। यह नाचने गाने का आयोजन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा, हिंदू विवाह को वैध बनाने के लिए इसे उचित संस्कारों व रीतियों के साथ किया जाना चाहिए। विवाह से जुड़ी रीतियों का निष्ठापूर्वक पालन होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी माउंट रुआंग में विस्फोट, ट्रंप कोर्ट की अवमानना के दोषी
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप स्थित ज्वालामुखी माउंट रुआंग के फटने के बाद हड़कंप मच गया। भूवैज्ञानिक एजेंसी ने द्वीप पर चेतावनी स्तर को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है। ज्वालामुखी में विस्फोट की वजह से राख, लावा और चट्टानों के बादल आकाश में दो किलोमीटर तक ऊपर उड़ गए। ज्वालामुखी फटने के तुरंत बाद अधिकारियों ने पास में मौजूद सैम रतुलंगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टी-20 विश्वकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया - फोटो : amar ujala graphics
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, रिंकू बाहर
आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तानी करते दिखेंगे। टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया है। राहुल पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के हिस्सा थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें