गुजरात में रविवार शाम हुए मोरबी पुल हादसे में अब तक 132 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है और 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड तलाशी व बचाव अभियान चला रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे के मद्देनजर आज अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द करने का फैसला किया है। रविवार की देर शाम गुजरात भाजपा मीडिया सेल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। साथ ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल हादसे के बाद मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मोरबी ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...