मौसम फिर करवट लेने वाला है, 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बंगाल में बाल विवाह रोकने के लिए सख्त नीति अपनाई गई है, जिसमें पति के साथ काजी और पुरोहित पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। दिल्ली पीजी हादसे में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए और हरिराम व उनकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हादसे के बाद हॉस्टल के समझौते में छात्रों को ही जिम्मेदार ठहराने की बात सामने आई। अमर उजाला शब्द सम्मान के आठवें पड़ाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है, 30 सितंबर तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। उधर, पाकिस्तान में आतंकियों की ड्रोन हमलों की साजिश और जैश मुख्यालय में दो महीने के प्रशिक्षण का खुलासा हुआ है। लेबनान में इस्राइली हमले में 12 लोगों की मौत हुई, जबकि हूती लड़ाकों ने सऊदी विमान गिराने का दावा किया। भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवाएं जल्द बहाल होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति भारत की ताकत है, कमजोरी नहीं और सेना को खुली छूट के साथ संसाधन दिए जाएंगे। सीरिया में 73 टन परमाणु सामग्री मिलने की आईएईए की रिपोर्ट भी सामने आई है। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में एक और मौत से आंकड़ा 13 पहुंच गया है। वहीं, बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान ने घरवालों को चेतावनी दी। क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने शुभमन गिल की कप्तानी और हार्दिक पांड्या से उनकी तुलना पर बात की। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 14
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम फिर बदलेगा रंग: 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट; बिहार से हिमाचल तक कैसे रहेंगे हालात?
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 15 से अधिक राज्यों में 8 सितंबर से भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। बिहार और ओडिशा जैसे पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 14
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
बाल विवाह: पतियों पर होगा पॉक्सो का केस, काजी पुरोहित भी नहीं बख्शे जाएंगे; बंगाल सरकार ने अपनाई सख्त नीति
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाल विवाह के खिलाफ राज्य में कड़े अभियान की घोषणा की है। इसके तहत कम उम्र के विवाहों और गर्भधारण के मामलों की पहचान के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी, जेल और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ बंद किए जाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 14
सत्य निकेतन पीजी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पीजी हादसा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हरिराम और पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को दो दिन की पुलिस कस्टडी
दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत ढहने के दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में बिल्डिंग के मालिकों और लाभार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता, उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता और 52 वर्षीय बेटा महेश गुप्ता शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली पीजी हादसे के बाद बड़ा खुलासा: हॉस्टल के एग्रीमेंट में लिखा था, हादसा हुआ तो छात्र खुद जिम्मेदार
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पांच मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के बाद अब इस हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। शुरुआती जांच में इमारत के निर्माण, उसमें हुए बदलाव और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने भी इलाके में इमारतों की हालत और निर्माण गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, एमसीडी और पुलिस की जांच में भी कुछ गंभीर बातें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 14
अमर उजाला शब्द सम्मान 2026
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
अमर उजाला शब्द सम्मान: साहित्य की विभूतियों के सम्मान का आठवां पड़ाव, नामांकन शुरू; 30 सितंबर तक प्रविष्टियां
भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2026 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का यह आठवां क्रम होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 14
पाकिस्तान में ड्रोन से जुड़ी साजिश
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
साजिश: आतंकियों ने किया कोर्स, जैश मुख्यालय में दो माह का कोर्स; एक साथ कई ड्रोन हमले की फिराक में पाकिस्तान
पाकिस्तान के लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने तथा इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 14
इस्राइली और अमेरिकी हमलों के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
लेबनान में इस्राइली हमले में 12 की मौत: हूती लड़ाकों का दावा- सऊदी विमान गिराया; प. एशिया में क्या हैं हालात?
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी इलाके के एक गांव पर इस्राइली हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।इस बीच, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक टोही विमान को मार गिराने का दावा किया है। पिछले हफ्ते सऊदी अरब के एक टैंकर पर हमला हुआ था। उसके चालक दल के सात सदस्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
8 of 14
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
भारत-बांग्लादेश में जल्द बहाल होंगी ट्रेन सेवाएं: मैत्री, बंधन-मिताली एक्सप्रेस पर आज मंथन; नया रूट भी संभव?
भारत और बांग्लादेश के बीच इस सप्ताह यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर शुरू करने पर बातचीत होने जा रही, जो 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के दौरान हुई हिंसक अशांति के बाद से बंद पड़ी हैं। बांग्लादेश रेलवे के अधिकारी मंगलवार से ढाका में भारतीय समकक्षों के साथ दो दिवसीय इंटर-गवर्नमेंटल रेलवे मीटिंग (आईजीआरएम) करेंगे। इसमें मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने के साथ ही एक नए रूट पर भी चर्चा होगी। मैत्री एक्सप्रेस ढाका को कोलकाता से, बंधन एक्सप्रेस खुलना को कोलकाता से और मिताली एक्सप्रेस पहले ढाका को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ती थी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 14
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राजनाथ की दुश्मनों को दो टूक: रक्षा मंत्री बोले- शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं; सेना को खुली छूट और संसाधन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को देश के सामने आने वाले खतरों से निर्णायक तरीके से निपटने की पूरी आजादी और जरूरी संसाधन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के इलाके में जाकर भी कार्रवाई की जा सकती है। एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन शांति और कमजोरी को एक नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई देश भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो उससे बातचीत नहीं होगी, बल्कि सुरक्षा बल उसे उचित जवाब देंगे। पढ़ें पूरी खबर
10 of 14
सीरिया के पुराने परमाणु कार्यक्रम पर बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीरिया में छिपा था तबाही का सामान: 73 टन परमाणु सामग्री मिली, आईएईए की खुफिया रिपोर्ट में हुए और क्या खुलासे?
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के दौरान बनाया जा रहा परमाणु रिएक्टर इस तरह तैयार किया गया था कि उससे संभावित रूप से परमाणु हथियारों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तैयार की जा सके। पढ़ें पूरी खबर
11 of 14
जहरीली शराब कांड में एक और मौत
- फोटो : अमर उजाला
सागर जहरीली शराब कांड: एक और ने तोड़ा दम, आंकड़ा 13 पहुंचा; 22 से 24 मौतों की सच्चाई पर कलेक्टर क्या बोलीं?
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में सोमवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। करीब 96 लोगों का चार अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें सात मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर
12 of 14
अरिश्फा खान-काजी तौकीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20: घरवालों पर क्यों भड़कीं अरिश्फा खान? दी चेतावनी- 'सुन लो सब...जेन जी हूं मैं'
चर्चित शो 'बिग बॉस' ने अपने 20वें सीजन के साथ वापसी की है। अभी इसे शुरू हुए एक दिन बीता है और घर के अंदर अभी से हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। अरिश्फा खान घर वालों को चेतावनी देती दिखी हैं। उनके और काजी तौकीर के बीच तकरार भी देखने को मिली। इसके बाद अरिश्फा ने सभी घरवालों को चेतावनी दे डाली है। पढ़ें पूरी खबर
13 of 14
आशीष नेहरा
- फोटो : आईपीएल
गिल की कप्तानी पर क्या बोले नेहरा?: गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने पांड्या-शुभमन के बीच की तुलना, क्या कहा
गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने सोमवार को कहा कि भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अभी नेतृत्व के मामले में सीखने के दौर में हैं और अनुभव के साथ उनकी कप्तानी में लगातार सुधार होगा। नेहरा और हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस के आईपीएल में डेब्यू के साथ कप्तान-कोच के रूप में सफल साझेदारी की थी। दोनों ने टीम को पहले ही सत्र में चैंपियन बनाया और 2023 में भी फाइनल तक पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: साफ हवा के मामले में देश में सबसे आगे लखनऊ, 130 शहरों की रैंकिंग में कौन-कहां?
लखनऊ ने आसमान की स्वच्छता में बाजी मारी है, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत उसके नगर निगम के लिए 1.50 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया है। उसे टक्कर दी है यानी दूसरे स्थान पर जमीन में सफाई में अव्वल रहने वाले इंदौर को मिला है।भोपाल और आगरा संयुक्त रुप से चौथे स्थान, गुजरात का सूरत पांचवें स्थान पर रहा । यह सभी 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर हैं। पढ़ें पूरी खबर