फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: सीईसी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन, इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली; सऊदी में हवाई अड्डों पर हमले

Thu, 08 Oct 2026 06:09 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस आज मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नेताओं की हिरासत के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करेगी और इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' बताया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव के बाद कई वीडियो की जांच की जा रही है। राजधानी में प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 70 कंपनियां दिल्ली भेजी गई हैं। उधर, भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से रांची से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि विमान में सवार 104 यात्री सुरक्षित रहे। उधर, सऊदी अरब के अभा और रियाद हवाई अड्डों पर हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है और हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। रूस की सेना के साथ काम कर रहे 69 भारतीयों के बारे में भारत ने मॉस्को से जानकारी मांगी है, जबकि अब तक 139 भारतीयों की वापसी हो चुकी है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा और भाजपा ने तीसरा और नौवां प्रत्याशी नहीं उतारा है, वहीं धनराज नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने वाले विदेशी छात्रों के लिए 70 हजार डॉलर की फीस का प्रस्ताव सामने आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने और पांच करोड़ रुपये से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा है। उत्तर प्रदेश में 131 जन्म प्रमाणपत्रों के जरिए देशभर में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : ANI Photos
कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन: सीईसी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी पार्टी; सीजेपी की क्या है तैयारी?
कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। विपक्षी पार्टी ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' घोषित किया है। पार्टी ने कहा है कि इस दिन राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 12
इंडिगो विमान - फोटो : अमर उजाला
यूपी: विमान पर बिजली गिरने से नोज क्षतिग्रस्त, हलक में अटकी रही 104 यात्रियों की जान; जानें पूरा अपडेट
रांची से वाया पटना लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान बुधवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की जांच में नोज डैमेज मिली। विमान में 104 यात्री थे। इस विमान को आगे अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 12
महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, वीडियो खंगाल रही पुलिस - फोटो : Amar Ujala Graphics
जंतर-मंतर पर बवाल: महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, वीडियो खंगाल रही पुलिस; एफआईआर दर्ज कर सकती है
दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार को इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। दिल्ली पुलिस अब इस दौरान मोबाइल फोन से बनाए गए कई वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन वीडियो में महिला अधिकारियों और कांस्टेबलों समेत पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट दिखाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 12
हूती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: तीन लोगों की मौत; होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?
सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। सऊदी विमानन प्राधिकरण ने बुधवार को यह जानकारी दी। सऊदी अधिकारियों ने अब तक इन हमलों के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हमले अभा और रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए। हालांकि, इससे पहले ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों हवाई अड्डों पर हमले किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

6 of 12
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
रूसी सेना में काम कर रहे 69 भारतीयों का पता नहीं: भारत ने मॉस्को से मांगी जानकारी, अब तक कितने लौटे?
भारत ने बुधवार को कहा कि उसने रूसी अधिकारियों से 69 भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी मांगी है। ये भारतीय कथित तौर पर रूसी सेना के लिए काम कर रहे हैं। नई दिल्ली लगातार मॉस्को से भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से मुक्त करने की मांग कर रहा है। भारत सरकार के प्रयासों से अब तक 139 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से वापस लाया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 12
धनराज नाथवानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव: सपा-भाजपा ने नहीं उतारा तीसरा और 9वां प्रत्याशी; धनराज नाथवानी ने मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। यह प्रशंसा मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर की गई। नाथवानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ''नेतृत्व के 25 साल, समर्पण के 25 साल, सेवा के संकल्प के 25 साल'' लिखा। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 12
केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' और इसकी विशेष इकाई 'आरएएफ', की 83 कंपनियां दिल्ली में तैनात रहेंगी - फोटो : आईएएनएस
एमएचए: बंगाल-छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 70 कंपनियां दिल्ली रवाना, क्यों केंद्रीय बल को लाया जा रहा राजधानी?
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और एसआईआर प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सीजेपी के प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार कर रही है। आगामी दिनों में प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिल सकती है। इसके लिए पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 70 कंपनियां दिल्ली के लिए रवाना की गईं हैं। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 12
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
'खानदानी अधिकार चाहते हैं, सांविधानिक नहीं': राहुल-प्रियंका पर भाजपा का हमला; प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। यह हमला निर्वाचन आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर किया गया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है, इसलिए मीडिया का ध्यान खींचने के लिए सड़कों पर अराजकता को अपनाना ही उनके पास एक मात्र रास्ता बचा है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 12
अमेरिका में नौकरी चाहिए? पहले 70 हजार डॉलर! - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नया प्रस्ताव: नौकरी के लिए 70 हजार डॉलर फीस; भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल?
अमेरिका ने बुधवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में काम करने के इच्छुक विदेशी छात्रों के लिए 70 हजार अमेरिकी डॉलर का शुल्क रखा जा सकता है। इस कदम का असर अमेरिका में उच्च शिक्षा लेने की इच्छा रखने वाले भारतीय युवाओं पर भी पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर 

11 of 12
विराट-अनुष्का की संत प्रेमानंद से मुलाकात की टाइमलाइन - फोटो : अमर उजाला/AI
कब-कब संत प्रेमानंद से मिले विराट-अनुष्का?: तीन साल में आठ बार आश्रम पहुंचे, क्या है पांच करोड़ रुपए का विवाद
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का वृंदावन और संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव पिछले कुछ वर्षों में लगातार चर्चा में रहा है। दोनों पहली बार जनवरी 2023 में बेटी वामिका के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। इसके बाद यह सिलसिला आगे बढ़ा और जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक दोनों कई बार वृंदावन पहुंचकर संत से आशीर्वाद लेते और सत्संग में शामिल होते नजर आए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब तक आठ बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
फर्जीवाड़ा: यूपी में बने 131 जन्म प्रमाणपत्रों से देशभर में बनवाए फर्जी आधार कार्ड, सीबीआई ने मांगी रिपोर्ट
यूपी से बने 131 जन्म प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर देशभर में फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए हैं। सीबीआई ने यूपी के चीफ रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु से सभी प्रमाणपत्रों की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद बागपत, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, कन्नौज, इटावा, ललितपुर समेत 21 जिलों में जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें