इस्राइल में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वतंत्रता दिवस के विशेष आयोजन में सम्मान मिलने की उम्मीद है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से सीमा पार अवैध घुसपैठ को लेकर भारत ने राजनयिक प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। खेलों में वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को पांच विकेट से हराया, लेकिन टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। तीन दिन की छुट्टियों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले मंदिर में तोड़फोड़ और सात मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 2021 के पैर में फ्रैक्चर के दावे को लेकर शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी आमने-सामने हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा ने 31 प्रवक्ताओं और 24 मीडिया पैनलिस्टों वाली नई टीम घोषित की है। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बच्चों को कथित तौर पर ढाल बनाए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया है। शिवाजी पार्क प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने आयोजकों समेत 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। मनोरंजन जगत में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ की रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आई है। देश-दुनिया और राजनीति से जुड़ी इन अहम खबरों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 12
नेतन्याहू ने पीएम मोदी और कैप्टन स्मित को इस्राइल के जश्न ए आजादी में आमंत्रित किया
- फोटो : एएनआई-वीडियो ग्रैब
कैप्टन स्मित का सम्मान: नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित, इस्राइल की आजादी से क्या नाता?
इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे इस्राइल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी को सेलिब्रेट्री फ्लेम थामने के लिए आमंत्रित करते हैं। नेतन्याहू ने अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से बात भी की। इस्राइल की आजादी से जुड़े विशेष आयोजन में आम तौर पर इस्राइली नागरिक ही फ्लेम को थामने का गौरव हासिल करते हैं, लेकिन इस वर्ष नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को यह सम्मान देने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध: राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा
भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के राजनयिक प्रभारी साद वाराइच को तलब किया। भारत ने पाकिस्तान की ओर से हो रही सीमा पार अवैध घुसपैठ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने पाकिस्तान पर ऐसी घुसपैठ को लगातार मदद देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
वेस्टइंडीज ने जीता आखिरी वनडे
- फोटो : PTI
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज: शाई होप ने मचाई तबाही, रोहित-ऋतुराज-केएल की मेहनत पर फिरा पानी
शाई होप की कप्तानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वेस्टइंडीज ने कप्तान होप की नाबाद 162 रन की तूफानी पारी के दम पर 48.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। हालांकि, शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के कारण भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
कैंची धाम..
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी; होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
तीन दिन की छुट्टियों के कारण दिल्ली एनसीआर के पास के पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पर्यटन स्थलों के होटल फुल हैं, सड़कें जाम और पार्किंग में जगह नहीं है। एडवांस बुकिंग के बावजूद पर्यटक समय पर होटल नहीं पहुंच सके। पर्यटकों के सैलाब से पहाड़ों का दम बेशक फूल रहा है, लेकिन स्थानीय कारोबारियों का व्यवसाय चमक गया है। होटल, होम स्टे, रेस्तरां और टैक्सी कारोबार को भी रफ्तार मिली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
भाविका मंगलानंदन, यूएन में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूएन: 'अपनी सेना के रहमो-करम पर चलती है शहबाज की सत्ता', संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत ने दिखाया आईना
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में भारत और पाकिस्तान के बीच तीखी बयानबाजी हुई। संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति की बैठक में पाकिस्तान की ओर से कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद भारत ने राइट ऑफ रिप्लाई के तहत जवाब दिया। भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पढ़ें पूर खबर
विज्ञापन
7 of 12
बांग्लादेश में बवाल
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश के मंदिर में तोड़फोड़: मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां क्षतिग्रस्त; बवाल क्यों?
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले एक हिंदू मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यह घटना टांगाइल जिले के मिर्जापुर उपजिला स्थित जमुर्की पश्चिमपारा के एक मंदिर में हुई। डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच अज्ञात लोगों ने मंदिर में दुर्गा पूजा के लिए तैयार की जा रही सात मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। इनमें मां दुर्गा की मुख्य मूर्ति भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
2021 की चोट: ममता के पैर में फ्रैक्चर का पूरा सच क्या? सीएम शुभेंदु की रिपोर्ट पर टीएमसी हमलावर; ऋतब्रत का तंज
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर से सार्वजनिक की गई जांच रिपोर्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए। अधिकारी ने इस रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर टूटने का झूठा दावा करने का आरोप लगाया। नंदीग्राम पूर्व मेदिनीपुर जिले का विधानसभा क्षेत्र है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी: प्रदेश भाजपा ने घोषित की मीडिया टीम, इन 31 लोगों को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता; ये होंगे पैनलिस्ट
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शनिवार को प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम के साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मडिया संयोजक व सह-संयोजको भी टीम घोषित कर दी गई है। खास बात यह है कि अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की टीम में पिछली बार की तुलना में इस बार दोगुना लोगों को शामिल किया गया है। ताकि पार्टी और सरकार का पक्ष प्रभावशाली तरीके से रखा जा सके और विपक्ष के मुद्दों का जवाब दिया जा सके। इस बार पार्टी ने जहां 31 प्रवक्ता बनाया है, वहीं 24 लोगों मीडिया पैनलिस्ट की टीम में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
ड्रैगन की पहली झलक
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ड्रैगन: कब रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; जानें किस महीने में पूरी होगी शूटिंग
साउथ के बेहतरीन अभिनेता जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर चर्चा में हैं। प्रशांत नील के निर्देशन बन रही इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ, जो काफी चर्चा में रहा। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
प्रदर्शन करते सीजेपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीजेपी प्रदर्शन: 'पुलिस से बचने के लिए बच्चों को बनाया गया ढाल'; एनएचआरसी ने किसे भेजा नोटिस? रिपोर्ट भी तलब
मुंबई में 2 अक्तूबर को हुए एक सार्वजनिक प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर शामिल किए जाने और बाद में उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मुंबई पुलिस आयुक्त, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और एक्स (पहले ट्विटर) के भारत के शिकायत अधिकारी को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मांगी गई है। पढ़ें पूरी खबर
शिवाजी पार्क प्रदर्शन: सीजेपी आयोजकों समेत 400-500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर, आदित्य ठाकरे बोले- लोकतंत्र की आवाज
मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में 2 अक्तूबर को हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर आयोजकों और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मामला अवैध रूप से भीड़ जुटाने, सरकारी अधिकारी के वैध आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया गया है। शिवाजी पार्क थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके के एक निवासी की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजनीति: शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, खरगे के पीएम-गृह मंत्री 'अवैध' बयान को बताया- जनता के जनादेश का अपमान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘अवैध’ बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। चौहान ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी संवैधानिक संस्थाओं और जनता के जनादेश का अपमान है। पढ़ें पूरी खबर