कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (फाइल)
- फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद
सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा फहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है।
पढ़ें पूरी खबर
'हर जगह मेरा पीछा कर रही सफेद स्कॉर्पियो': दिपके का दावा-पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने झंडेवालान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की योजना से पहले गुरुवार आधी रात दिपके ने कहा कि आज रात या कल सुबह, दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा, 'अगर इस देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो हम इसके लिए तैयार हैं। हमने पहले 10 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। आपने पूरी दिल्ली बंद कर दी, बसें बंद कर दीं, मेट्रो बंद कर दीं, रेलवे बंद कर दिया, इंटरनेट बंद कर दिया और बैरिकेड्स लगा दिए।
पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: प्रदर्शन के चलते आज इन रास्तों पर रहेगा असर, परेशानी से बचने को अपडेट जानकर ही निकलें
सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में कल शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मद्देनजर दोपहर 03:00 बजे से ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित रहेगी। कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें