फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी 2020: तीन महीने पहले ऐसी नहीं थी हमारी दुनिया, क्या हुआ था आज के दिन, पढ़िए यहां

Mon, 25 May 2020 02:30 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। हालांकि इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसे बाद में और बढ़ा दिया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 25 फरवरी को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...

देश में खास
  

1. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा पर थे। मंगलवार 24 फरवरी 2020 उनकी यात्रा का दूसरा और आखिरी दिन था। भारतीय समयानुसार रात में वह स्वदेश रवाना हो गए थे। इसी दिन हैदराबाद हाउस में मोदी-ट्रंप के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

2 of 15
Trump at Rashtrapati Bhavan - फोटो : PTI
देश में खास
2.
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा से स्वदेश लौटने के बाद स्वागत और कूटनीति दोनों के स्तर पर इसे बेहद सफल यात्रा बताया था। उन्होंने खुद कहा था कि इतनी आवभगत किसी और की नहीं हुई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 15
supreme court - फोटो : ANI
देश में खास
3.
उच्चतम न्यायालय के छह जज एच1एन1 से संक्रमित हो गए। यह जानकारी न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने दी। न्यायालय की कोर्ट नंबर दो में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना मास्क पहनकर कोर्ट पहुंचे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 15
बालाकोट एयर स्ट्राइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
देश में खास
4.
बालाकोट में एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ 26 फरवरी को थी। इससे एक दिन पहले 25 फरवरी 2020 को खबर आई कि पाकिस्तान ने वहां आतंकी प्रशिक्षण शिविर दोबारा स्थापित कर दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देश में खास
5.
प्रदूषण को लेकर आईक्यू एयर विजुअल द्वारा कराए गए विश्व वायु गुणवत्ता 2019 सर्वे के नतीजे सामने आए। इसमें भारत के 21 शहरों को सबसे अधिक प्रदूषित वायु वाला बताया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 15
Train - फोटो : File Photo
देश में खास
6.
आप जब अपनी रेल की टिकट कैंसिल करते हैं तो भारतीय रेलवे कुछ शुल्क काटकर रकम लौटा देती है। लेकिन रेलवे ने बीते तीन साल में टिकट कैंसिल कराने और वेटिंग टिकटों को रद्द नहीं कराने से भी करीब 9 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 15
court order - फोटो : court order
देश में खास
7. ओडिशा के भुवनेश्वर से दिल दहला देने वाले हत्याकांड के मामले में फैसले की खबर आई। सेना के रिटायर्ड डॉक्टर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपी ने अपनी 61 साल की पत्नी की हत्या कर शव के 300 टुकड़े कर दिए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 15
kapil Mishra - फोटो : ANI
देश में खास
8.
भाजपा नेता कपिल मिश्रा आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। लेकिन इस बार उनकी बयानबाजी उन पर भारी पड़ गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश में खास
9. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि बिना तलाक दिए पति या पत्नी से अलग होकर लिव-इन रिलेशन में रहने वालों को संरक्षण नहीं दिया जा सकता। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 15
Indrani
देश में खास
10.
शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने चौंका देने वाला बयान दिया। इंद्राणी ने अदालत को बताया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद से उसके बैंक खाते से छह करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं। यह रुपये कहां गए इस बात का भी इंद्राणी ने खुलासा किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

11 of 15
भारत पाकिस्तान - फोटो : सोशल
दुनिया में खास
1. पाकिस्तान एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कई बार मुंह की खाने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के समक्ष उसने फिर से कश्मीर राग छेड़ा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

12 of 15
होस्नी मुबारक
दुनिया में खास
2.
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के निधन की खबर आई। वह 91 साल के थे। मिस्र के सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी। कुछ हफ्ते पहले उनकी सर्जरी हुई थी। उन्होंने 30 साल तक मिस्र में शासन किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर

13 of 15
ऋषि सुनाक - फोटो : Twitter
दुनिया में खास
3.
ब्रिटेन के वित्त मंत्री और इंफोसिस के सह संस्थापक नारायणमूर्ति के दामाद ऋषि सुनाक की एक पोस्ट ने वहां की सबसे पुरानी चाय कंपनी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। इसके मामले में कंपनी को माफी तक मांगनी पड़ी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

14 of 15
कैथरीन जॉनसन - फोटो : ट्विटर/नासा
दुनिया में खास
4.
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन के निधन की खबर आई। अंतरिक्ष यात्रा से संबंधित उनकी गणनाओं ने ही मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

15 of 15
Nepal PM KP Sharma Oli - फोटो : Social Media
दुनिया में खास
5. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने जन्मदिन के मौके पर देश के नक्शे वाला 15 किलोग्राम का केक काटकर विवाद खड़ा कर दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें