महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 29 महानगरपालिकाओं में से 23 में जीत दर्ज कर इतिहास रचा और मुंबई में ठाकरे परिवार का दशकों का शासन खत्म हो गया। प्रधानमंत्री मोदी बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे। वहीं, उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी जारी है। भारत-कनाडा संबंधों में खटास के बीच कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा एडवाइजरी जारी की। उधर, ईरान में विरोध प्रदर्शनों के कारण भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे और सरकार ने सहायता प्रदान की। अमेरिका ने दावा किया उसके दबाव के कारण ईरान ने 800 लोगों की फांसी रद्द कर दी, जिससे तनाव कुछ कम हुआ। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की। यूपी में अंगीठी से उत्पन्न धुएं के कारण दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर हैं। देश में टाइफाइड बीमारी गंभीर स्वास्थ्य संकट बनकर उभरी, 49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। खेल जगत की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराया और अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा, मुंबई में ठाकरे की बादशाहत खत्म
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक साल बाद नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनाव के शुक्रवार को आए परिणामों के बाद 23 में भाजपा राज कायम हो गया है। वहीं, देश की सबसे समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का भाजपा का 45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। करीब तीन दशक से चल रहा ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंपर जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एक्स/भाजपा
पीएम मोदी आज से बंगाल-असम दौरे पर, करोड़ों की देंगे सौगात; इस अहम परियोजना का करेंगे भूमि पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल व असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रम में हजारों करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम कल नागांव में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
Weather Update: उत्तर भारत में भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली में राहत की आस
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है और कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे ने भी कोहराम मचा रखा है। कोहरे से दृश्यता घटी है और कई जगह शून्य मीटर तक दर्ज की गई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी भी हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों में और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बढ़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कार्नी के दौरे से पहले विवाद: कनाडा ने भारत को सतर्कता सूची में डाला, अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा एडवाइजरी
भारत-कनाडा में दशकों पुराने संबंधों में आई खटास को कम करने के लिए दोनों देशों के स्तर पर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं लेकिन कनाडा सरकार के हालिया कदम से नया विवाद खड़ा हो गया है। पीएम मार्क कार्नी के प्रस्तावित भारत दौरे से पहले कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए नई अंतरराष्ट्रीय यात्रा एडवाइजरी जारी करते हुए भारत को उच्च स्तर की सतर्कता वाली सूची में शामिल कर लिया है। इस फैसले को लेकर भारत में नाराजगी देखी जा रही है और इसे द्विपक्षीय रिश्तों के साथ भावनात्मक खिलवाड़ बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
ईरान से लौटे भारतीय
- फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/एएनआई
Iran Protests: प्रदर्शनों के बीच स्वदेश लौटे भारतीय, बोले- वहां स्थिति बहुत खराब; केंद्र सरकार का जताया आभार
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण कई भारतीय शुक्रवार को दिल्ली लौट आए हैं। एक भारतीय नागरिक ने बताया कि वहां की स्थिति बहुत खराब थी। भारत सरकार ने बहुत सहयोग किया और दूतावास ने उन्हें जल्दी ईरान छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी हैं, तो हर चीज मुमकिन है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI Photos
Iran: सैन्य कार्रवाई की धमकी के बीच नरम पड़े तेवर, ईरान में 800 लोगों की फांसी रद्द, ट्रंप ने जताया आभार
ईरान में 28 दिसंबर के बाद से ही पूरे देश में अशांति फैली है। देश में महंगाई और खराब अर्थव्यवस्था के चलते जनता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 2797 बताई। इसी के साथ इस आंकड़े के लगातार बढ़ने की आशंका जताई। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो लगातार ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी देते नजर आ रहे थे, उनके तेवर में नरमी आई है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
Prayagraj Magh Mela : मौनी अमावस्या पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना, तैयारियां पूरी
मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मेले में एक अतिरिक्त स्नान घाट ‘काली पार्ट-दो’ का विस्तार किया गया है। लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नागवासुकि क्षेत्र में ही स्नान की व्यवस्था की जा रही है जिससे संगम क्षेत्र पर दबाव कम किया जा सके। शुक्रवार तड़के से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया। संगम नोज के अलावा नैनी के अरैल, झूंसी और संगम क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
कमरे में मृत मिले भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
UP: ठंड से बचने के लिए परिवार ने घर में जलाई अंगीठी, सुबह मृत मिले भाई-बहन; पिता जावेद और मां शाहिस्ता गंभीर
यूपी के मुरादाबाद स्थित छजलैट में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी एक परिवार के दो मासूमों के लिए काल बन गई। अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर आहिल (4) और उसकी बहन आयरा (3) की मौत हो गई। बच्चों के माता-पिता और एक भाई की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
टाइफाइड
- फोटो : Adobe Stock
चिंता: टाइफाइड बना स्वास्थ्य संकट, 49 लाख से अधिक मरीज आए; 7,850 मौतें
भारत में मियादी बुखार यानी टाइफाइड एक बार फिर गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के रूप में उभर आया है। वर्ष 2023 के आंकड़े बताते हैं कि देश भर में इस बीमारी के 49 लाख से अधिक मामले सामने आए, जबकि 7,850 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
आरसीबी बनाम गुजरात
- फोटो : PTI
RCB vs GG: आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराया, श्रेयंका ने चटकाए पांच विकेट; अंक तालिका में टीम शीर्ष पर काबिज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात जाएंट्स को 32 रन से हरा दिया। शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राधा यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 18.5 ओवर में 150 रन ही बना सकी और सिमट गई। लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकार है। वहीं, गुजरात तीसरे पायदान पर है। पढ़ें पूरी खबर
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ पर विदेश मंत्रालय ने क्यों दी सफाई? फिल्म के टीजर के बाद खड़ी हुई थी कंट्रोवर्सी
शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की गई। मंत्रालय ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि इस फिल्म के प्रोजेक्ट्स में उनकी कोई भूमिका नहीं है। एएनआई की खबर के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां’ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने साफ किया कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में विदेश मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है। पढ़ें पूरी खबर