हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में नई कैबिनेट तैयार : शपथ ग्रहण आज, सीएम चन्नी ने कहा- लेंगे कैप्टन का आशीर्वाद
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण आज होने वाला है। चुने गए मंत्री शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर शपथ ग्रहण का समय मांगा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
'गुलाब' चक्रवात (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
'गुलाब' चक्रवात: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से आज टकराने की संभावना, एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात
आईएमडी के तूफान चेतावनी प्रभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने और रविवार शाम को उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तन और दक्षिणी ओडिशा के गोपालपुर तट के बीच से गुजरने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
किसान महापंचायत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
निशाने पर सरकार: आज महापंचायत, रोटी लेकर उमड़ेंगे कई जिलों के किसान, ये रहेंगी मुख्य मांगें
बीस दिनों में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार यानी आज फिर किसान महापंचायत होगी। इस बार हिंद मजदूर किसान समिति ने किसान महापंचायत बुलाई है। गठवाला खाप के बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह ने महापंचायत को समर्थन दिया है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस महापंचायत पर भी सभी की निगाहे लगी है। महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
पोलिया ड्रॉप पीता एक बच्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Facebook/All India Radio News
उत्तराखंड: आज एक लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राॅप, हरिद्वार में बनाए गए 644 बूथ
रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। हरिद्वार तहसील में 644 बूथों पर एक लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। शनिवार को एसडीएम पूरन सिंह राणा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विश्व नदी दिवस: ताजमहल के पीछे सबसे प्रदूषित है यमुना, नालों का पानी गिरने से हुई 'जहरीली'
आगरा में ताजमहल के पीछे यमुना नदी सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां इसके पानी का रंग काला दिखता है। यमुना नदी का यह रंग नालों के सीधे गिरने, सीवर और औद्योगिक कचरे के कारण है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस साल की रिपोर्ट बताती है कि यमुना नदी आगरा में प्रवेश के स्थल कैलाश घाट से ताजमहल तक पहुंचते-पहुंचते तीन गुना ज्यादा प्रदूषित हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...