हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
इटावा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022: मैनपुरी में आज महिलाएं और युवा बताएंगे चुनावी मुद्दे, सवालों के घेरे में होंगे नेता
मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह चौहान का किला है। यहां राजा का महल और गढ़ी पर्यटन का मुख्य केंद्र है। मैनपुरी को पूरी दुनिया में सारस क्रेन के लिए भी जाना जाता है। इस छोटे से जिले का राजनीतिक महत्व भी काफी अधिक है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
केंद्रीय कैबिनेट
- फोटो : PTI
कदम-दर-कदम : कृषि कानून वापसी पर आज केंद्रीय कैबिनेट की मुहर संभव, तैयारी में जुटा मंत्रालय
कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयकों को बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया, कृषि मंत्रालय इसकी तैयारी में जुटा है। संसद में चर्चा की तारीख भी जल्द तय हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
टमाटर
- फोटो : Pixabay
महंगाई की मार : टमाटर के भाव ने दिल्ली में भी लगाया शतक, अगले सप्ताह राहत के आसार
देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर के बढ़ते भाव लोगों को एक बार फिर गुस्से से लाल कर रहे हैं। उम्मीद थी कि त्योहारी मौसम बीतने के बाद टमाटर का भाव कम होगा लेकिन यह दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : social media
कानपुर में राष्ट्रपति: कोविंद आज से दो दिन के प्रवास पर, एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में करेंगे शिरकत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 और 25 नवंबर को दो दिन के प्रवास पर कानपुर आ रहे हैं। 24 नवंबर को वह मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल साइंस एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्मशती समारोह में शामिल होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना महामारी : अमेरिका में एक साल बाद फिर बिगड़े हालात, रोज आ रहे 92 हजार से ज्यादा मामले
अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक सप्ताह में 18 फीसदी की औसत दर से लगातार बढ़ रहे हैं। इस अवधि में संक्रमण के मामले 92,800 प्रतिदिन हैं। देश अभी भी 4.87 करोड़ संक्रमितों और 7.94 लाख मौतों के साथ दुनिया में पहली पायदान पर बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...