फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 19 Dec 2021 07:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा की जन विश्वास यात्राएं आज से, छह जगहों से होगी शुरुआत, शीर्ष नेताओं ने संभाली कमान
भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत रविवार को एक साथ अंबेडकरनगर, मथुरा, बिजनौर, झांसी, बलिया और गाजीपुर से होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबेडकरनगर इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
पीएम मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
Pm Modi Visit: आज गोवा दौरे पर पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने गोवा दौरे पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
श्रीनगर में मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक दहशतगर्द का सफाया
श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस मुठभेड़ में एक दहशतगर्द का सफाया कर दिया गया है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 7
अमेठी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022: अमेठी में आज होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल
अमेठी जिले का गठन 2010 में हुआ था। इसके पहले यह सुल्तानपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था। शुरुआत में इसका नाम छत्रपति शाहू जी महाराज नगर था। बाद में इसे बदलकर अमेठी कर दिया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली में शनिवार को छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान - फोटो : amar ujala
दिल्ली का मौसम : ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शनिवार, आज और कल यलो अलर्ट
पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में शनिवार का दिन अधिकतम और न्यूनतम पारे के अधिक लुढ़कने की वजह से इस सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, बदला रहेगा शहर का रूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार शाम को गोरखपुर आएंगे। सीएम शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहले बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत सम्मेलन में भाग लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें