फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 09 Nov 2021 06:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
ममता बनर्जी आज कर सकती हैं मंत्रिपरिषद का विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार यानी आज अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर सकती हैं। उम्मीद है कि वह वित्त विभाग अपने पास रखेंगी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को उस विभाग में राज्य मंत्री बना सकती हैं। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
परमबीर सिंह - फोटो : ANI
परमबीर सिंह वसूली मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, सीआईडी ने की कार्रवाई, आज कोर्ट में करेगी पेश
परमबीर सिंह वसूली मामले में महाराष्ट्र सीआईडी ने सोमवार को दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की। इस मामले में महाराष्ट्र सीआईडी ने पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाल और इंस्पेक्टर आशा कोर्के को गिरफ्तार किया है। नंदकुमार गोपाल और आशा कोर्के को सोमवार को राज्य सीआईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। घंटों पूछताछ के बाद देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईडी मंगलवार सुबह 11 बजे गोपाल और आशा कोर्के को किल्ला कोर्ट में पेश करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला
गूंजने लगे छठी मइया के गीत: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, आज खरना
लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। व्रती सुबह के वक्त स्नान कर व्रत का खाना पकाया और इसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की। व्रतियों ने नहाय-खाय के दौरान चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खा कर व्रत को शुरू किए। इसके साथ ही व्रति दूसरे दिन के व्रत खरना की तैयारी भी जुट गए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यूपी: सीएम योगी आज बदायूं और शाहजहांपुर दौरे पर, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं और शाहजहांपुर आएंगे। इस दौरान वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभाकर सेल और किरण गोसावी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज डग्स केस: एनसीबी के सामने पेश हुआ प्रभाकर सेल, किरण गोसावी आज भी पुलिस की हिरासत में रहेगा
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले मे एनसीबी के गवाह किरण गोसावी की पुणे कोर्ट ने हिरासत की अवधि का एक और दिन बढ़ा दिया है, यानी की आज भी गोसावी को पुलिस हिरासत में ही रहना होगा। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस मामले के गवाह किरण गोसावी को धोखाधड़ी के मामले में पुणे कोर्ट ने 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश सुनाया था, लेकिन अब गोसावी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें