जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन भारत को बड़ी सफलता मिली। बैठक में नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमति बन गई और इसे पास कर दिया गया। 37 पन्नों के घोषणा पत्र में भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की नीति साफ झलकती है। पहले दिन सम्मेलन के दो सत्रों में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अब थोड़ी देर में ही दुनिया के ताकतवर देशों के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित रात्रिभाज में शामिल होंगे।
विज्ञापन
2 of 15
G20 Dinner
- फोटो : Amar Ujala
मैन्यू में क्या-क्या? शुरुआती व्यंजन पात्रम 'ताजी हवा का झोंका'
दही के गोले और भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रिस्प (दूध, गेहूं और मेवा युक्त)
मुख्य व्यंजन वनवर्णम 'मिट्टी के गुण'
ग्लेजड कॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प और करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल के साथ परोसे गए कटहल गैलेट (दूध और गेहूं युक्त)
भारतीय रोटियां - मुंबई पाव
कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन (दूध और गेहूं युक्त)
- बाकरखानी
इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी (दूध, चीनी और गेहूं युक्त)
मिष्ठान मधुरिमा 'स्वर्ण कलश'
इलायची की खुशबू वाला सांवा का हलवा, अंजीर-आडू मुरब्बा और अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स (दूध, श्रीअन्न, गेहूं और मेवा युक्त)
पेय पदार्थ
कश्मीरी कहवा, फिल्टर कॉफी और दार्जलिंग चाय
*** - पान के स्वाद वाली चॉकलेट लीव्स
विज्ञापन
3 of 15
G20
- फोटो : Amar Ujala
वैश्विक नेताओं की पत्नियों के लिए परोसे गए मोटे अनाज के व्यंजन
इससे पहले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के नेताओं की पत्नियों और प्रथम महिलाओं के लिए शनिवार को जयपुर हाउस में दोपहर के विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन के बाद उन्हें राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी का दौरा कराया गया। समूह को मोटे अनाज आधारित व्यंजन परोसे गए और उन्होंने कुछ 'स्ट्रीट फूड' का भी आनंद उठाया। तुर्किये, जापान, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों सहित अन्य ने एनजीएमए में प्रदर्शनी का दौरा किया।
4 of 15
G20
- फोटो : Amar Ujala
हर राज्य का कुछ न कुछ स्पेशल
मेहमानों को परोसे गए सभी व्यंजन शाकाहारी रहे, इनमें से ज्यादातर मोटे अनाज के रहे। इसके अलावा हर राज्य का कुछ स्पेशल व्यंजन परोसा गया। इसमें बिहार का फेमस लिट्टी चोखा, राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, पंजाब का फेमस दाल तड़का, दक्षिण भारत का उत्तपम और इडली, मसाला डोसा और मीठे में जलेबी शामिल है। यही नहीं देसी फूड का भी तड़का लगाया गया। इनमें गोलगप्पा, दही भल्ला, समोसा, भेलपुरी और चटपटी चाट शामिल थी।
विज्ञापन
5 of 15
G20
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्राध्यक्षों को ज्वार-बाजरा आधारित व्यंजन भी परोस रहे हैं
भारत की ओर से पिछले साल जी20 की अध्यक्षता संभालने के बाद से समूह के कई कार्यक्रमों में प्रतिनिधियों को दोपहर और रात के समय परोसे जाने वाले भोजन में बाजरा आधारित व्यंजन शामिल थे। दिल्ली के लक्जरी होटल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए आए राष्ट्राध्यक्षों को ज्वार-बाजरा आधारित व्यंजन भी परोस रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष 2023 का प्रस्ताव दिया था
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष 2023 का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीकार कर लिया गया था।
विज्ञापन
6 of 15
निर्मला सीतारमण और ऋषि सुनक
- फोटो : ANI
सुनक से मिलीं सीतामरण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में रात्रिभोज के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। दोनों ने आपसी हित के मुद्दों और दोनों देशों के बीच दोस्ती को और बढ़ाने के लिए सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की।
विज्ञापन
7 of 15
शेख हसीना के साथ निर्मला सीतारमण।
- फोटो : ANI
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत की।
8 of 15
G20 Dinner
- फोटो : ANI
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 डिनर में आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ बातचीत की।
9 of 15
G20 Dinner
- फोटो : ANI
असम की संस्कृति की भी झलक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि भारत मंडपम में आयोजित जी20 रात्रिभोज के दौरान मैं वैश्विक दर्शकों के सामने असम की समृद्ध संस्कृति के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हुआ। इसमें श्रीमंत शंकरदेव की बोरगीत सूना सूना रे सूरा और डॉ. भूपेन हजारिका की बिस्टिर्नो परोरे का समावेश था। सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के लिए संगीतमय प्रदर्शन में खूबसूरती से मानवतावाद का संदेश दिया गया। हमारे राज्य की सांस्कृतिक विरासत की इस विचारशील मान्यता के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूरी आयोजन टीम को मेरा हार्दिक आभार।
10 of 15
G20 Dinner
- फोटो : ANI
जितेंद्र सिंह के साथ ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
11 of 15
हिमंता बिस्वा सरमा ने की सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
हिमंता बिस्वा सरमा ने की सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारत मंडपम में G 20 प्रतिनिधियों के रात्रिभोज के दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने असम सरकार और सिंगापुर गणराज्य के बीच चल रही विभिन्न साझेदारियों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत की।
12 of 15
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज।
- फोटो : सोशल मीडिया।
ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बानीज ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक सफल G20 बैठक आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को संपन्न करने के बारे में एक अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई। बता दें कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम से मुलाकात पर कही ये बात
13 of 15
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम के साथ मुलाकात की
- फोटो : सोशल मीडिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम के साथ मुलाकात की। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ बातचीत करके अच्छा लगा। भारत और सिंगापुर अपने लोगों की भलाई के लिए अपने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना जारी रखेंगे।
14 of 15
यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया।
यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात अद्भुत रही। भारत वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के प्रति उनके व्यावहारिक विचारों और जुनून को गहराई से महत्व देता है।
नीतीश कुमार भी पहुंचे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए।