भारत की मेजबानी में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन जारी है। पहले दिन बीस देशों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और एक घोषणापत्र पर सहमति बनी है। अब विदेशी मेहमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस मौके पर कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में महिलाएं साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, तो कुछ में सूट सलवार में नजर आ रही हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको शनिवार को जी-20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए साड़ी पहनकर भारत मंडपम पहुंचीं।
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान गाला डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का स्वागत किया। इस दौरान अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा साड़ी पहने नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 7
Narendra Modi, Droupadi Murmu, Kristalina Georgieva
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार भव्य रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का स्वागत किया। वह भी सूट-सलवार पहने हुए नजर आईंं।
4 of 7
Narendra Modi, Joko Widodo, Droupadi Murmu, Iriana Joko Widodo
- फोटो : ANI
रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का स्वागत किया। इस दौरान उनकी पत्नी इरियाना भी उनके साथ हैं। वह भी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Narendra Modi, Shaikh Hasina, Droupadi Murmu
- फोटो : ANI
इसी तरह जी-20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी स्वागत किया। प्रधानमंत्री हसीना भी साड़ी पहने हुए हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता भी जी-20 शिखर सम्मेलन के भव्य रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचीं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका स्वागत किया। मॉरीशस की फर्स्ट लेडी ने भी साड़ी पहनी हुई है।