वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई। बाद में इसे और बढ़ाया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 02 मार्च को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ट्वीट और 'गोली मारो..' वाला बयान काफी चर्चा में रहा।
आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ खास खबरों पर एक नजर...
देश में खास
1. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ प्रस्ताव पारित नहीं करेगी। किसी को भी इससे डरने की जरूरत नहीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर