फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Tue, 26 Oct 2021 02:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


गर्लफ्रेंड- जानू ये नया मोबाइल किसका है, बड़ा अच्छा लग रहा है।

बॉयफ्रेंड- मेरा नहीं हैं।

गर्लफ्रेंड- जानू, फिर किसका हैं।

बॉयफ्रेंड- तुम्हारी बहन का उठाया है।

गर्लफ्रेंड- ऐसा क्यों किया?

बॉयफ्रेंड- अरे वो रोज कहती थी, आप मेरा फोन नहीं उठाते हैं।

कल मुझे मौका लगा तो मैंने उठा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
शादी के बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई 

रमेश- और भाई कैसे गुजर रहा है?

सुरेश- सब खैरियत है। आपस में बहुत ही अंडरस्टैंडिंग है। सुबह दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं,

फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं। प्यार प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े धो लेते हैं।

कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती हैं और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूं।

मेरी बीबी बहुत सफाई पसंद है, इसलिये घर की साफ सफाई मेरी जिम्मेदारी है।

फिर सुरेश ने रमेश से पूछा, आप सुनाओ आपकी कैसे गुजर रही है?
 
रमेश- भाई बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी आपकी।
.
लेकिन मुझे आपकी तरह प्रजंटेशन देने नहीं आता
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
अस्पताल के बाहर एक बोर्ड लगा था, इलाज का 2000/- रूपये

बनिये का इलाज मात्र 200/- रूपये

पंड़ित- हमारा इलाज इतना महंगा, बनिये का सस्ता क्यों?

डॉक्टर- क्योंकि बनिये के इलाज में खर्चा ही नहीं आता!

पंडित- कैसे..??

डॉक्टर- कोई बनिया बेहोश हो, उसे 10 रुपया सुंघा देता हूं वो होश में आ जाता है!

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock
चिंटू वेटर से- ऐसी चाय पिलाओ

जिसे पीकर मन.. झूम उठे और बदन नाचने लगे..!!!

वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
इंस्पेक्टर- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 

गोलू- सर, हवालदार साहब ने कहा था, जमानत चाहिए, तो जेब गर्म कर, 

मैंने माचिस जला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें