फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: ट्रैफिक पुलिस के सवाल का स्कूटर वाले ने दिया धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 27 Aug 2021 06:36 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।

लड़की की सासू मां ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।

भैस के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई।

सासू मां बोली क्या हुआ बहू?

लड़की बोली भैस अभी कोलगेट कर रही है मां जी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?

पति - कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक शराबी मरकर स्वर्ग पहुंचा...
काफी घूमने के बाद उसे यमराज मिले तो उसने पूछा - 
मैं इतना बड़ा शराबी, सारा दिन नशे में टुन्न, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु? 

यमराज बोले - वो जो तू बिना अन्न खाये मदिरा के साथ केवल सलाद खा के सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में गिन लिया गया!

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
प्रवचन में बाबा जी...

गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी साइकिल के दो पहियों के समान होते हैं। 

तभी एक आदमी खड़ा होकर बोला - बाबा जी, मेरी एक प्रेमिका भी है,
तो क्या मेरी गृहस्थी ऑटो रिक्शा कहलाएगी?

बाबा जी ने प्रवचन छोड़ के गन्ने का जूस बेचना शुरू कर दिया है!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का - मेर घर वाले नहीं मान रहे, वो हमारी शादी के खिलाफ हैं।

लड़की - मेरी बात कराओ, मैं समझाउंगी उनको।

लड़का - वो फिर भी नहीं मानेंगे।

लड़की - अच्छा वैसे, तुम्हारे घर में कौन-कौन हमारी शादी के खिलाफ है?

लड़का - मेरी बीबी और दोनों बच्चे।

लड़का चप्पल टूट जाने तक पिटा...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक स्कूटर के आगे 'Press' लिखा हुआ था।

ट्रैफिक पुलिस - किस अखबार में काम करते हो?

स्कूटर वाला - साहब धोबी हूं, सोसाइटी के कपड़े
प्रेस करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें