फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब संता मेडिकल स्टोर वाले से चीनी खरीदने लगा, आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 27 Aug 2021 04:07 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


एक आदमी - तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है?

लड़का - जी, बहुत दूर का रिश्ता है।

आदमी - फिर भी क्या रिश्ता है?

लड़का - जी, वह मेरा सगा भाई है।

आदमी - तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो?

लड़का - क्योंकि इसके और मेरे बीच 7 भाई और हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
भिखारी - क्या बात है साहब, पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे,
बाद में 50 और अब बस 25 रुपये ही देते हैं।

साहब - पहले में कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक
बच्चा भी हो गया है। 

भिखारी - वाह साहब! आप अपने पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हो।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता (ऑटो ड्राइवर से बोला) - गुरुद्वारे जाओगे?

ड्राइवर - हां, बिल्कुल जाऊंगा!

संता ने जेब से पॉलीथिन निकाला और ड्राइवर को देते हुए बोला -

वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
अध्यापक - बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है?

बच्चा - किताबों में।

अध्यापक - वो कैसे? मैं समझा नहीं।

बच्चा - किताब खोलते ही नींद, आ जाती है।

अध्यापक बेहोश!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - सुनो जी सोमवार खरीदारी,
मंगल को होटल प्रोग्राम,
बुध को लॉन्ग ड्राइव पर,
गुरुवार चाइनीज रेस्टॉरेन्ट,
शुक्रवार मूवी देखेंगे,
शनिवार को पिकनिक,
कितना मजा आएगा ना।

पति - जरूर और रविवार को मंदिर जाएंगे।

पत्नी - क्यों जी ऐसा क्यों?

पति - भीख मांगने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी, फिर बोला चीनी भी दे दो।

स्टोर वाला - यहां चीनी नहीं मिलती।

संता - दवा पर लिखा है शुगर फ्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें