फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: बस में सीट के लिए लड़ रही थीं दो महिलाएं, कंडक्टर ने कही ऐसी बात कि आ जाएगी हंसी

Wed, 17 Nov 2021 06:00 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

एक बार एक स्कूल मे आग लग गई,
स्कूल की छुट्टी हो गई, 
सब बच्चे स्कूल से घर खुशी खुशी जा रहे थे...
लेकिन एक बच्चा बड़ा दुखी होकर स्कूल से जा रहा था...!
टीचर ने उसको देखा अपने पास बुलाया और पूछा -
बेटा सब बच्चे तो इतने खुश हैं, लेकिन तुम दुखी क्यों हो...?
लड़का बोला - आग से स्कूल ही तो जला है...!
मास्टर तो सारे बच गए...!
कल पार्क मे बैठाकर पढ़ाने लगेंगे...!
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
रामू- तुम अगले जन्म में क्या बनना चाहोगे ?
श्यामू-  कॉकरोच...
रामू-  क्यों  ?
श्यामू-  क्योंकि मेरी बीबी सिर्फ कॉकरोच से ही डरती है...
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
अध्यापक - 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ...?
चिंटू - मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो...?
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है, इसलिए...!
दे थप्पड़ दे थप्पड़...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Istock
गुंडा - चल 'हफ्ता' निकाल...!
पप्पू (कैलेंडर फाड़ते हुए)
ले भाई...!
पूरा 'महीना' ही रख ले...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Istock
दो महिलाएं बस में सीट के लिए लड़ रही थीं...!
कंडक्टर - लड़ो मत, जो उम्र में बड़ी हो बैठ जाए...!
फिर क्या... दोनों रास्ते भर -
दीदी आप बैठ जाओ
नहीं
दीदी आप बैठ जाओ...!
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बंटी- राजू क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो ?
राजू- हां...
बंटी-  कैसे  ?
राजू-  अगर वह हिन्दी या अंग्रेजी में लिखी हो... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था...!
सास - दामाद जी कब वापस जा रहे हो...?
दामाद - क्यों...?
सास - बहुत दिन हो गए...!
दामाद - आपकी बेटी तो दस दस महीने से मेरे यहां रह रही है, मैंने तो जाने को नहीं बोला...!
सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है...!
दामाद - और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें