फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: चंपक की पत्नी गुस्सा होकर चली गई मायके, आगे जो हुआ जानकर हंस देंगे आप

Wed, 17 Nov 2021 05:18 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

बाप- तुम्हारे Result का क्या रहा ?
बेटा- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
बाप- तुम…
बेटा- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया
बाप- और तुम…
बेटा- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
बाप गूस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं
तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा- तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो
आपका बेटा पास हो जाएगा...
उसके बाद तो... दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चंपक की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
चंपक अपनी ससुराल में फोन करता है, 
उधर से सास की आवाज आती है, कितनी बार कहा है, तुमसे अब वो तुम्हारे घर नहीं आएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां?
चंपक- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है...
सास ठीक है फिर कल से मैं भी साथ में आ जाती हूं एक महीने के लिए
चंपक बेहोश 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
डॉक्टर - चश्मा किसके लिए बनवाना है...?
पप्पू - टीचर के लिए...!
डॉक्टर - पर क्यों...?
पप्पू - क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Istock
संता पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था...!
पुलिसवाला - तुम यहाँ क्यों बैठे हो...?
संता - जी हम दोनों शादीशुदा हैं...!
पुलिसवाला - अरे तो अपने घर जाकर बैठो...!
संता - घर जाकर साथ नहीं बैठ सकते...!
पुलिसवाला - क्यों...?
संता - क्योंकि इसका पति नहीं मानेगा...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Istock
रोहन- May I Come In sir...
टीचर-  वेट प्लीज...
रोहन-  75 किलो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें