फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार चोक्स: जब टीचर ने स्टूडेंट से पूछा 'स्कूल क्या है?', जवाब जानकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Tue, 14 Sep 2021 10:00 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


मैडम - बेटा, मान लो अगर चोर
पीछे के दरवाजे से घर में घुस जाए, 
तो तुम सबसे पहले क्या करोगे?

बच्चा - तो मैं 001 पर फोन करूंगा
तो पुलिस भी पीछे के दरवाजे से आएगी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की शाल ओढ़ के डॉक्टर के पास गई।

लड़की - सुबह से चक्कर आ रहे हैं।

डॉक्टर - तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, एकदम घड़ी
की तरह है।

लड़की  - अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ
रखा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - क्लास में लड़ाई क्यों नहीं 
करनी चाहिए?

संजू - क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब
किसके पीछे बैठना पड़ जाए। 

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
अध्यापक - शांति किसके घर में रहती है?

छात्र - जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते
हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?

पप्पू - 10

टीचर - अबे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?

पप्पू - सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक दिन टीचर ने एक स्टूडेंट से पूछा - 
स्कूल क्या है?

बहुत ही शानदार जवाब मिला...

स्कूल वो जगह है... जहां पर हमारे पापा
को लूटा और हमें कूटा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें