फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति-पत्नी के बीच हुई मजेदार बातचीत सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 13 Sep 2021 07:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार हंसना भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही

कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है

पत्नी - कौन सा फायदा? 

पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
लड़की डॉक्टर के पास गयी और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं 

डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह

लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
आलसी लड़का- पापा एक ग्लास पानी लाना

पापा- खुद उठ के ले ले

लड़का- प्लीज, दे दो ना पापा

पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा

लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock
एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं

डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है

शराबी - इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है! डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे? 

गोलू- 10 

टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे? 

गोलू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें