फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का फतेह मार्च शुरू: कुंडली में अरदास के बाद पकड़ी घर की राह, 10 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण जीटी रोड जाम

Sat, 11 Dec 2021 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
घर वापसी से पहले जश्न मनाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
कुंडली बॉर्डर सहित दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद शनिवार सुबह किसानों ने गाजे-बाजे के साथ खुशी मनाते हुए घर वापसी शुरू की। मोर्चों पर वापसी से पहले जश्न मनाया गया। शनिवार सुबह सबसे पहले कुंडली बॉर्डर पर अरदास की गई। इसके बाद लंगर चला। लंगर के तुरंत बाद जुलूस के रूप में किसानों के जत्थे रवाना होने शुरू हुए। एक साथ किसानों के जत्थे रवाना होने से दिल्ली-चंडीगढ़ जीटी रोड जाम हो गया। कुंडली बॉर्डर से आगे लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। लगभग 10 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियों में किसान घर वापसी कर रहे हैं। किसानों को जाम से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हाईवे पर 500 पुलिसकर्मियों और 120 आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वाहनों को जीरो प्वाइंट से पहले ही केजीपी के लिए मोड़ दिया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर बाहरी वाहनों को पुलिस की निगरानी में ही पास कराया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
कुंडली बॉर्डर पर अरदास करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को सरकार के साथ सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी थी और शनिवार से वापसी का एलान किया था। इस बीच किसानों ने गुरुवार से ही वापसी शुरू कर दी थी जो शुक्रवार को भी जारी रही। बॉर्डर पर बचे किसानों ने शनिवार सुबह प्रस्थान शुरू किया।  
 
विज्ञापन

3 of 5
झोंपड़ियों को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर ले जाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
किसानों की वापसी के साथ ही कुंडली बॉर्डर पर करीब 8 किलोमीटर तक का मार्ग खाली हो गया। 50 फीसदी किसान पहले ही लौट चुके थे। अब 3 दिन तक मामूली मरम्मत होने के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ की सर्विस लेन को चालू किया जाएगा। 

4 of 5
जीटी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
किसानों की घर वापसी के दौरान जाम की स्थिति से बचाने के लिए पुलिस ने वाहन चालकों के लिए सलाह जारी की है। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर जाम की स्थिति बनने पर हालात के अनुसार केजीपी-केएमपी से हाईवे पर आने वाले भारी वाहनों को रोका जा सकता है। पुलिस हाईवे पर स्थिति के अनुसार वाहनों को रोकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉर्डर पर तैनात फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के साथ किसानों की वापसी के लिए एक लेन को रिजर्व रखा था। दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली लेन पर केवल किसानों के वाहन ही चल रहे हैं। इसके बावजूद जीटी रोड पर जाम लगा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें