फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सप्ताह में तीन दिन चलेगी गोरखपुर-कोच्चुवेली स्पेशल ट्रेन, कई ट्रेनों का बदला शेड्यूल

Fri, 19 Mar 2021 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल। - फोटो : PTI
रेलवे प्रशासन ने 02511/02512 गोरखपुर-कोच्चुवेली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की रेक संरचना एवं आवृत्ति में तथा 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर की रेक संरचना में संशोधन किया है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि 02511 गोरखपुर-कोच्चुवेली स्पेशल 11 अप्रैल से सप्ताह में दो दिनों के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। इसी प्रकार 02512 कोच्चुवेली-गोरखपुर स्पेशल 14 अप्रैल से सप्ताह में दो दिन के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बुधवार, रविवार एवं मंगलवार को चलाई जाएगी। ट्रेन में एसएलआर के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में 14 अप्रैल से, 02590 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल में 15 अप्रैल से, 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में 10 अप्रैल से तथा 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में 12 अप्रैल से संशोधित संरचना के अनुसार एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
25 व 26 को मऊ से संचालित होगी कृषक स्पेशल
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर मऊ-पिपरीडीह के बीच समपार संख्या 02 ‘सी‘ पर अंडरपास निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी वजह से 28 मार्च की जगह अब 26 मार्च को यातायात ब्लॉक लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च के स्थान पर अब 25 मार्च को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल ट्रेन मऊ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 28 मार्च के स्थान पर 26 मार्च को वाराणसी सिटी से चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक स्पेशल ट्रेन मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी। इसी प्रकार 04005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल वाराणसी मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

 

4 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
तीन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव     
गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने तीन ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आने व जाने के समय में बदलाव किया है। यशवंतपुर से आठ अप्रैल से चलने वाली 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 11.30 बजे पहुंचकर 11.35 बजे छूटेगी। इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अप्रैल से चलने वाली 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल शंकरगढ़ स्टेशन पर सुबह 6.09 बजे पहुंचकर सुबह 6.10 बजे छूटेगी। पुणे से 20 मार्च से चलने वाली 02031 पुणे-गोरखपुर स्पेशल पुणे से अपराह्न 3.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अहमदनगर स्टेशन पर शाम 6.25 बजे पहुंचकर 6.27 बजे छूटेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेल - फोटो : PTI
आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या त्योहार स्पेशल 19 से
गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने होली में यात्रियों की सुविधा के लिए 04050/04049 -आनंद विहार टर्मिनस त्योहार स्पेशल को गोरखपुर के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

04050 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या त्योहार स्पेशल 19 एवं 26 मार्च शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 11.45 बजे चलेगी। यह यात्रा के  दूसरे दिन गोंडा, मनकापुर, बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वहां से अपराह्न 3.05 बजे छूटकर सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया होते हुए तीसरे दिन  कामाख्या अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04049 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 23 एवं 30 मार्च मंगलवार को कामाख्या से सुबह 05.35 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से रात 2.40 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो , वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के सात, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार तथा लगेज सह जनरेटर यान के दो कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें