मृतक कमरूजमा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, शोहरतगढ़ के सीओ महेंद्र राणा प्रताप सिंह, सदर सीओ प्रदीप कुमार यादव, शोहरतगढ़ के एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह, मोहना थाना के एसओ जय प्रकाश दुबे, कपिलवस्तु के एसओ महेश सिंह, ढेबरुआ के एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने घटना स्थल का जायजा लिया।
जमीन का विवाद रहा हत्या का कारण
बताया जा रहा है कि कमरूजमा और सिराजुल के बीच जमीन के लिए विवाद में कई महीना पहले से चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि सिराजुल ने एक बार कमरूजमा को मारने की धमकी दी थी। सिराजुल यह जनता था कि कमरूजमा रोज सुबह मस्जिद अजान करने जाते थे। बृहस्पतिवार को वारदात को अंजाम दे दिया गया।