फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति

Wed, 06 Oct 2021 09:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पल्लवपुरम पुलिस के साथ मिलकर एक होटल में छापा मारा। टीम ने होटल के कमरों से 13 युवक-युवतियों को पकड़ा है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
होटल में युवक-युवतियां पकड़े गए। - फोटो : amar ujala
मेरठ में पल्लवपुरम के एक होटल में बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम ने होटल से 26 युवक-युवतियों को पकड़ा। वहीं, रजिस्टर में एंट्री दो लोगों की ही मिली। जिस पर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। अभी पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था।

क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष शर्मा, एएचटीयू प्रभारी आदेश कौर, एसओ पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बुधवार को पल्लवपुरम स्थित कृष्णा होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने होटल के कमरों में चेकिंग कर 13 जोड़ों को बरामद किया। टीम ने रजिस्टर चेक किया तो सिर्फ दो युवकों की एंट्री मिली। जिस पर पुलिस ने सभी युवक-युवतियों व मैनेजर आशु को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान श्रद्धांजलि सभा में बोले जयंत चौधरी-किसानों की हत्या कर किया बड़ा पाप
विज्ञापन

2 of 5
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं, चर्चा यह है कि टीम को होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। संभावना जताई जा रही है कि छापामारी में पकड़े गए युवक-युवतियां सेक्स रैकेट में शामिल हैं। फिलहाल पुलिस व टीम इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। टीम ने युवतियों के परिजनों को फोन कर थाने बुला लिया है। मैनेजर आशु का कहना है कि सभी की आईडी देखने के बाद होटल में एंट्री दी गई। बताया गया कि पकड़े गए युवक-युवतियां दौराला, मेरठ, मुजफ्फरनगर व आस पास के बताएं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी बवाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, गिरफ्तारी न होने पर धूप में सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
कंकरखेड़ा में पकड़ा गया था सेक्स रैकेट
मेरठ से रेड लाइट एरिया खत्म होने के बाद पॉश कॉलोनियों में सेक्स रैकेट का धंधा जमकर फल फूल रहा है। हाईवे किनारे होटल पर सेक्स रैकेट का धंधा अधिक चल रहा है। होटल में एक हजार से 15 सौ रुपये लेकर कमरे दिए जा रहे हैं। हाल ही में एएचटीयू की टीम ने कंकरखेड़ा के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें पकड़े गए युवक-युवतियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

4 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं पकड़े गए जोड़ों में एक 56 साल का व्यक्ति भी शामिल है, जो पड़ोस की ही एक महिला को लेकर होटल में पहुंचा था। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने ऐसे मारा छापा
पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर के समय युवक एक युवती को लेकर होटल में पहुंचा था। युवक ने आधे घंटे के लिए रूम मांगा, जिस पर मैनेजर ने पूरे दिन का चार्ज मांग लिया। इसको लेकर दोनों में बहस हुई। वहीं कमरा नहीं मिलने पर वे वहां से चले गए। 

इसके बाद युवक मेरठ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस के पास पहुंचा और पूरी जानकारी दी। टीम सीओ दौराला के साथ होटल में पहुंची और कमरों की तलाशी ली। वहीं छापामारी के दौरान होटल से 26 युवक-युवतियां पकड़े गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें