फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: शादी वाले घर में जवान बेटे की मौत से बेबस हुए मां-बाप, बोले- कोरोना ने हमारी दुनिया छीन ली

Fri, 23 Apr 2021 06:36 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी से जहां दुनिया भर में हाहाकार मचा है वहीं आम लोगों की दुश्वारियां भी देखने को मिल रही है। कोरोना की दूसरी लहर किसी की जिंदगी निगल रहा तो किसी का परिवार तोड़ रहा। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सामने आया है। यहां घर में कुछ दिन पहले शादी की तैयारियां चल रही थी वहां आज मातम छा गया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
covid19 - फोटो : पीटीआई
जिले के खजनी क्षेत्र के बरवल माफी गांव के राज बहादुर सिंह का 24 वर्षीय बेटा सुमित निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में सुपरवाइजर था। होली में घर आने पर उसे बुखार हुआ। जांच में टायफाइड निकला। दवा लेने के कुछ दिन बाद वह काम पर लौट गया। 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
वहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। परिजनों ने उसे 13 अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआत में उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर सीटी स्कैन से संक्रमण का पता चला तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

4 of 5
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी में बेड न मिलने पर उसे आर्यन हॉस्पिटल में 18 अप्रैल की रात में भर्ती कराया गया तब ऑक्सीजन लेवल 60 तक पहुंच गया था। उसे बचाने के लिए पिता ने हर उपाय किया। मंगलवार रात से उसका ऑक्सीजन लेवल 30 तक पहुंच गया। इसके बाद ऑक्सीजन लेवल कुछ बढ़ा तो उम्मीद दिखी लेकिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत के बाद मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि कोरोना ने तो हमारी दुनिया छीन ली।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
सुमित घर का एकलौता कमाने वाला था उसके सिर पर बहन की शादी की जिम्मेदारी थी। इस बीच कोरोना का ग्रहण लग गया। शादी वाले घर में बेटे की सांस टूटती रही और मां-बाप बेबस देखते रहे। परिवार इस दोराहे पर आ गया है कि जवान बेटे की मौत का गम मनाएं या 24 मई को बेटी की शादी करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें