फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जलभराव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, तस्वीरें

Wed, 25 Aug 2021 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में मंगलवार को हुई करीब 20 मिलीमीटर की बारिश में शहर के विभिन्न इलाकों में फिर से पानी भर गया है। वहीं बहरामपुर रेग्युलेटर पर पंप नहीं चलने से आसपास के इलाकों पिपरापुर, बहरामपुर, मिर्जापुर गोड़ियाना, नरसिंहपुर आदि इलाकों का जलभराव कम नहीं हुआ। नाराज लोगों ने नरसिंहपुर और इलाहीबाग में प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

मंगलवार को हुई बारिश से सिंघड़िया समेत शहर के विभिन्न इलाकों में फिर से जलभराव हो गया। वहीं बहरामपुर और इलाहीबाग के आसपास के इलाकों में जलभराव होने से लोगों का आक्रोश देर रात बढ़ गया। नाराज लोगों ने रात में ही नरसिंह रोड पर जाम लगा दिया। पंप चलाए जाने की सूचना के बाद जाम को खत्म किया। वहीं कुछ देर बाद लोगों ने इलाहीबाग रेगुलेटर पर जाम लगा दिया। उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि पंप नहीं चलाए जाने से बहरामपुर और इलाहीबाग इलाके में लोगों ने जाम लगा दिया था। पुलिस के आने के बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
मानस विहार कॉलोनी में सड़क पर जलभराव
दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से मोहल्ले में एक बार फिर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर घुटने भर पानी लगने से लोगों को आनेजाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव होने के कारण पीच सड़क टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके है।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
सुंदर नगर कॉलोनी में जलभराव
पादरी बाजार स्थित जंगल मातादीन के सुंदर नगर कॉलोनी में बरसात के कारण जलभराव हो गया है। नाली नहीं होने से पानी नहीं निकल रहा है, जिससे बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। यह दुर्दशा मोहल्ले के लोगों को हर बरसात में उठानी पड़ती है। उसी मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान होने से राशन लेने वाले कार्ड धारकों को भी जलभराव के रास्ते जाना पड़ रहा है।

4 of 6
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में भी भरा पानी
इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी लेन नंबर 12 में एक बार फिर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव के कारण एक वर्ष पहले बनी पीच सड़क काफी जगह से टूट गई। कॉलोनी के राकेश ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पंपिंग सेट लगाया गया था, लेकिन इधर दो दिनों में हुई बारिश से फिर जलभराव हो गया, उसके बावजूद भी पंपिंग सेट नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
त्रस्त शैलेंद्र ने मकान बेचने का मन बनाया
देवरिया रोड पर डीपी मोटर्स के सामने तथा सड़क के दोनों तरफ पानी का दबाव बढ़ गया। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती रही। वसुंधरा नगर एवं आसपास की कॉलोनियों तथा सिंचाई विभाग कार्यालय में पानी का दबाव बढ़ने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। विश्वविद्यालय में नौकरी करने वाली महिला मीरा त्रिपाठी ड्यूटी करने के लिए आने सहकर्मी के तारामंडल स्थित घर चली गई। उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होंगा वही से ड्यूटी करेंगी। वह यहां से मकान बेचकर अलग मकान बनाने का मन बना ली है। वसुंधरा नगर निवासी शैलेंद्र ने भी मकान बेचने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
नाला बना मुसीबत
असुरन-मेडिकल कॉलेज मुख्य मार्ग पर बशारतपुर पेट्रोल पंप के बगल की गली में फोरलेन के नाला का पानी कॉलोनी में घुसने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कई घरों के लोग अपने घरों में कैद होने की नौबत आ गई है। पार्षद आलोक सिंह विशेन ने बताया कि इसकी सूचना नगर निगम को भी दी गई है मगर वह भी लोक निर्माण के गलत नाला निर्माण को दोषी करार दे रहे हैं। मगर दो विभागों के बीच स्थानीय नागरिक पीस रहे हैं। घरों में गंदा पानी जा रहा है जिस कारण शौचालय भी ओवर फ्लो की स्थिति में आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें