बाल चाहे कैसे भी हो, केयर की जरूरत सभी को होती है। अगर बालों की सही से देखभाल न की जाए तो स्वस्थ और दमकते बाल भी खराब हो जाते हैं। स्वस्थ बालों और उन्हें पोषण देने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर हेयर सपा और पैक्स का सहारा लेती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि आप चाहे तो घर बैठे मामूली खर्च में आप नैचुरल हेयर स्पा कर सकती हैं...
विज्ञापन
2 of 5
hair oil
हेयर स्पा के लिए सबसे पहले अपने स्कैल्प पर हल्का गर्म तेल लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका ध्यान बालों के सिरों की जगह स्कैल्प पर होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
hair spa at home
ऑयलिंग के बाद एक साफ तौलिए को गर्म पानी में भिगोएं, फिर निचोड़ कर अपने सिर पर 10 से 15 मिनट के लिए लपेट लें। ऐसा करने से आपके स्कैल्प के पोर्स खुल जाएंगे, जिससे आपने सिर पर जो तेल लगाया है वो अंदर तक चला जाएगा।
4 of 5
shampoo
बालों में तेल लगाने और उन्हें स्टीम देने के बाद अब आपको शैंपू करना है। शैंपू करने के लिए किसी सौम्य यानी जेंटल शैंपू का इस्तेमाल करें।
शैंपू करने के बाद कंडिशनर लगाना बिल्कुल न भूलें। यह आपके बालों में मॉइश्चर मेंटेन करने का काम करता है। कंडिशनर को बालों में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से अच्छे से धो लें। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि बालों में अच्छी क्वॉलिटी का कंडिशनर लगाएं।