फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brinda: तृषा कृष्णन की आगामी वेब सीरीज 'बृंदा' पर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से होगा शो का प्रीमियर

Tue, 09 Jul 2024 10:58 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तृषा इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'विश्वम्भर' की शूटिंग व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'बृंदा' को लेकर भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
तृषा कृष्णन दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह अक्सर तमिल,तेलुगु और मलयालम फिल्मों में नजर आती हैं। उन्हें तमिल फिल्म सामी, गिल्ली और तेलुगु फिल्म वर्षम से सफलता मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने साल 2010 में हिंदी फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल में ही वह फिल्म 'लियो' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
तृषा इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'विश्वम्भर' की शूटिंग व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'बृंदा' को लेकर भी चर्चा में हैं। यह एक मनोरंजक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अभिनेत्री पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनके फैंस इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब इस सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बाद उनके फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।  
'तौबा-तौबा' पर जबर्दस्त डांस करती नजर आईं नोरा फतेही
विज्ञापन

3 of 4
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने साल त्रिशा ने 2021 में सूर्या मनोज वंगाला द्वारा निर्देशित इस तेलुगु भाषी वेब सीरीज की घोषणा की थी। अब ढ़ाई सालों के बाद यह सीरीज 2 अगस्त, 2024 को सोनी लिव पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। इसे तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, मराठी और बंगाली में रिलीज किया जाएगा। इस मनोरंजक थ्रिलर में अभिनेत्री एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा इस सीरीज में इंद्रजीत सुकुमारन, जया प्रकाश, आमानी, रवींद्र विजय, आनंद सामी, राकेन्दु मौली और अन्य बेहतरीन कलाकार भी नजर आने वाले हैं। 
Rajkumar Santoshi Warrant: फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के खिलाफ वारंट जारी, चेक बाउंस का है मामला
विज्ञापन

4 of 4
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें तृषा के वर्क फ्रंट की तो वह 'बृंदा' के अलावा कई और फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनके पास इस वक्त कई भाषाओं में की कई फिल्में हैं। वह तमिल में 'विदा मुयार्ची' और 'ठग लाइफ', तेलुगु में 'विश्वम्भरा' और मलयालम में 'राम' तथा 'आइडेंटिटी' फिल्म पर काम कर रही हैं। इन सभी फिल्मों में उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता दर्शकों को देखने के लिए मिलने वाली है। 
Anant-Radhika Wedding: 12 जुलाई को अनंत-राधिका की शादी, बीकेसी के सभी होटल बुक, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें