साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माण में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'व्हिसल पोडु' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं अब तेजी से फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ रही है, जिसके बारे में अब नई जानकारियां सामने आई हैं।