फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fauji 2: 'वह नहीं होतीं तो मैं यहां नहीं होता', विक्की ने फौजी 2 में एक्टिंग डेब्यू के लिए पत्नी को दिया श्रेय

Sat, 19 Oct 2024 11:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का पहला शो 'फौजी' 36 साल बाद सीक्वल के साथ वापसी कर रहा है। 1988 में लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार कपूर द्वारा निर्देशित इस शो ने शाहरुख को एक प्रमुख भूमिका में टेलीविजन पर लॉन्च किया और उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया। अब फौजी 2 का सीक्वल बन रहा है, जिसमें अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भी नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में, विक्की ने बताया कि शो में उनके अभिनय को लेकर पत्नी अंकिता का कैसा रिएक्शन था। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विक्की जैन-संजय लीला भंसाली-अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita
हाल ही में, एक इंटरव्यू में विक्की ने कहा, “मैं अभिनय करने के मौके को लेकर काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। अब मुझे कैमरे का सामना करने का थोड़ा अनुभव है। इसलिए, यह मुश्किल नहीं था, लेकिन मुझे कहना होगा कि अभिनय करना काफी कठिन। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ अंकिता हैं। वह मेरी मदद करती है और मुझे समझाती है, लेकिन फिर उन्होंने मुझसे कहा कि यह मेरा समय है बस जाकर मौज-मस्ती करूं।”
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पत्नी को पूरा श्रेय देते हुए विक्की कहते हैं, "अंकिता मेरे लिए चट्टान की तरह रही हैं। अगर वह मेरी जिंदगी में नहीं होती तो मैं आज यहां नहीं होता। वह मुझे यह भरोसा दिलाती है कि हां तुम यह कर सकते हो और मैं वहां जरूर रहूंगी। जब कोई लगातार आपके साथ होता है, जो आपको सही समय पर ये बातें बता सकता है, तो यह काफी मदद करता है।"

4 of 5
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vicky_jain
विक्की ने आगे कहा, "जब कभी-कभी आपको नहीं पता होता कि आप क्या कर सकते हैं, तो आपके लिए किसी ऐसे व्यक्ति का होना जरूरी है, जो आपको बता सके और आपके लिए सब कुछ आसान बना सके और अंकिता हमेशा से ऐसी ही रही हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फौजी-विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
आगे जब उनसे पूछा गया कि शो ने दूरदर्शन पर आने का फैसला क्यों किया तो उन्होंने कहा, "दूरदर्शन की टीआरपी किसी भी अन्य जीईसी से बहुत बड़ी है क्योंकि इसे दूरदराज के इलाकों में देखा जा रहा है, जहां केबल और डिश अभी भी नहीं हैं। दूसरी बात, दूरदर्शन के पास नई योजनाएं हैं और वे खुद को फिर से बनाना चाहते हैं। वे अपने ओटीटी चैनल के साथ आने की भी योजना बना रहे हैं।"

Mani Ratnam: साई पल्लवी के साथ काम करना चाहते हैं मणिरत्नम, 'अमरन' के प्री रिलीज के इवेंट में कही ऐसी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें