विद्या बालन इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब हाल ही में, फिल्म का प्रमोशन करने के लिए विद्या बालन और कार्तिक आर्यन 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के सेट पर नजर आए, जहां उन्होंने बिग बी के साथ खूब सारी मस्ती भी की। हालांकि, इस दौरान विद्या ने बिग बी को उन इच्छाओं के बारे में भी बताया है, जो पूरी नहीं हो सकी थी।