फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन की बाहों में नजर आईं अंकिता लोखंडे, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 03 Oct 2021 03:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे छोटे पर्दे पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो कि तस्वीरों का कॉलाज है। अंकिता लोखंडे इन तस्वीरों में अपने प्रेमी विक्की जैन की बाहों में रोमांस करती हुई दिख रही हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

उनके इस सीरियल को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अंकिता लोखंडे काफी वक्त से ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ डेट कर रही हैं। विक्की जैन के साथ शेयर किये उनको वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता, विक्की जैन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।  अब उनके नये वीडियो में ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के अलावा अन्य दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अंकिता को विक्की और उनके दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।


विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अंकिता तस्वीरों में मस्ती के मूड में हैं। अंकिता ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक खास पोस्ट भी लिखी है। 

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
जिसमें उन्होंने लिखा है, जितना हो सके आज में डूब जाओ - दृश्य, आवाज, महक, भावनाएं, जीत और दुःख। यह हमारी रोजाना की जिंदगी में हैं लेकिन हम अक्सर इन्हें लेना भूल जाते हैं और वास्तव में इनकी सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता के इस वीडियो में उनके फैंस उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भगवान आप दोनों की रक्षा करें। एक यूजर ने उन्हें आई लव यू लिखा है। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपने मेरी सुबह बना दी। अंकिता और विक्की काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए प्यार एक जरूरी है। जैसे खाना जरूरी है,  वैसे ही जिंदगी में प्यार की भी जरूरत है।

अपनी शादी को लेकर खुलकर बात करते हुए अंकिता ने कहा था, हर लड़की के लिए शादी एक खूबसूरत एहसास होता है। मैं भी अपनी शादी के लिए बहुत उत्साहित हूं। उनका कहना था कि वो डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। उन्होंने कहा था, मेरी शादी जोधपुर या जयपुर में होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें