फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का गाना हुआ लीक, निर्माताओं ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sat, 16 Sep 2023 11:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' अचानक सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, हाल ही में इस फिल्म के एक गाने से 30 सेकंड की ऑडियो क्लिप लीक हो गई, जिसकी वजह से मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। इसके बाद निर्माताओं ने बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
New Film: सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी-अक्षय ने फिर मिलाया हाथ! एक्शन-थ्रिलर की कमान संभालेगा यह निर्देशक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने रचनात्मक कार्य की रक्षा करने और बौद्धिक संपदा अधिकारों के सिद्धांतों को बनाए रखने के के लिए प्रोडक्शन हाउस ने लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया है। लीक हुआ गाना, जिसका नाम 'जरागांडी जरागांडी' है, इंटरनेट पर अनाधिकृत रूप से सामने आने के बाद से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लीक हुआ संस्करण गाने का प्रारंभिक वर्जन है ना कि फाइनल ट्रैक। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को 15 करोड़ रुपये के भारी बजट के साथ शूट किया गया था। जानकारी के अनुसार लीक करने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी 66 (सी) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

4 of 5
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में चल रही अफवाहों की मानें तो चेन्नई में फिल्म की शूटिंग लोकेशन से इस गाने के लीक होने का संदेह जताया जा रहा है। इस घटना के बाद प्रोडक्शन टीम ने पुलिस से गाना लीक होने के स्रोत का पता लगाने और भविष्य में इस तरह के उल्लंघनों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जो लीक हुए कंटेंट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर साझा करते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण संग कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बता दें कि 'गेम चेंजर' समकालीन राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है। टॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं में से एक, राम चरण, फिल्म में एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में  कियारा आडवाणी भी हैं। इससे पहले दोनों सितारे 'विनय विद्या राम' (2019) में  साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। 
Naina Desai: नितिन देसाई की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ अपील हुई खारिज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें