नयनतारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नयनतारा
साउथ सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री नयनतारा को दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कहा जाता हैं। साउथ की तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में 80 से ज्यादा फिल्में कर चुकी नयनतारा भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। नयनतारा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2003 में मलयालम फिल्म मनासिनक्करे से की। इसके बाद तमिल सिनेमा में अय्या से और तेलुगु सिनेमा में लक्ष्मी से डेब्यू किया। नयनतारा के करियर की ज्यादातर फिल्में सफल रही है। नयनतारा ने अनामिका, माया, ऐरा और नेत्रिकन जैसी महिला प्रधान फिल्मों के साथ खुद को दक्षिण भारतीय सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया। वह साउथ सिनेमा की गजनी, बिल्ला, यारादी नी मोहिनी, बॉडीगार्ड , कृष्णम वंदे जगद्गुरुम, थानी ओरुवन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में नयनतारा की शाहरुख खान की फिल्म जवान से जबरदस्त शुरुआत हुई है। रिलीज होते ही यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई। यह फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।