फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: क्या तमिल सुपरस्टार विजय की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है सिकंदर? यहां जानें सच्चाई

Fri, 12 Jul 2024 12:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, अभिनेता की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। अब सलमान जल्द ही 'सिकंदर' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर कई दिनों से कुछ लोग फिल्म को लेकर बड़े दावे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि यह फिल्म तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म सरकार का रीमेक है।  साउथ की इस फिल्म का निर्देशन भी एआर मुरुगदास ने ही किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन अफवाहों में सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अफवाह जानबूझकर प्रोजेक्ट में कुछ नकारात्मकता लाने के लिए फैलाई गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इस फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनकी लार्जन दैन लाइफ वाली छवि से मेल खाता है। 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। वहीं, सत्यराज को इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस एक्शन एंटरटेनर में अच्छी मात्रा में ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा सलमान खान के द बुल और टाइगर वर्सेज पठान में भी काम करने की चर्चा है। हालांकि, यह दोनों ही फिल्में कब शुरू होंगी, इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Indian 2: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2 करेगी कमाल! एडवांस बुकिंग में मचा चुकी है धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें