फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: हैदराबाद में बढ़ी श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' की दहशत, खौफ के साए में 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन'

Sat, 17 Aug 2024 11:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डबल इस्मार्ट, स्त्री 2, मिस्टर बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मजबूती के साथ कब्जा कर लिया। रिलीज के पहले दिन ही 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी। इसके साथ ही 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का इतिहास भी रच डाला। फिल्म की रफ्तार यही नहीं थमी, बल्कि फिल्म ने दो दिन के अंदर 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मारी। अब 'स्त्री 2' हिंदी फिल्मों ही नहीं, बल्कि साउथ की बड़ी फिल्मों पर भी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
वेदा, स्त्री 2, खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त के मौके पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हुईं। ऐसे में 'स्त्री 2' की टक्कर जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ थी। वहीं, रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन', राम पोथिनेनी व संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' और विक्रम की 'थंगलान' जैसी साउथ फिल्मों के साथ भी 'स्त्री 2' का कड़ा मुकाबला रहा, बावजूद इसके पहले दिन ही 'स्त्री 2' सभी फिल्मों को पछाड़ जबर्दस्त कमाई कर गई। वहीं अब जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के बाद भी 'स्त्री 2' कमाई के मामले में रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसने सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
'मिस्टर बच्चन'-'डबल इस्मार्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628, ram_pothineni
'स्त्री 2' पहले से ही उत्तर भारत में तहलका मचा रही है, लेकिन दक्षिण में भी यह तेलुगु और तमिल फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। हैदराबाद शहर में 'स्त्री 2' राम पोथिनेनी की 'डबल इस्मार्ट' और रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' जैसी फिल्मों के लिए खतरा बनती जा रही है। दरअसल, दक्षिण में तमिल और तेलुगु फिल्मों को लोग ज्यादा महत्व देते हैं और ये फिल्में दक्षिण भाषा में जबर्दस्त कमाई करती हैं, लेकिन अब 'स्त्री 2' की लोगों के बीच ऐसी दीवानगी है कि दक्षिण में भी इस फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

4 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
हैदराबाद के कई मल्टीप्लेक्सों में 'स्त्री 2' की बुकिंग हर शो के साथ बढ़ती जा रही है, जिसका असर 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' की बुकिंग पर भी पढ़ रहा है। दर्शकों की भीड़ 'स्त्री 2' को देखने के लिए बढ़ती जा रही है और अब यह 'डबल स्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' के दर्शकों को भी आकर्षित कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2 ने पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं आज वीकएंड पर फिर स्त्री 2 चमक उठी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का कुल कलेक्शन 135.7 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें