फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Movies: सिनेमाघरों में नहीं रुकेगा ठहाकों का सिलसिला, ये कॉमेडी फिल्में हंसा-हंसा कर करेंगी बुरा हाल

Sat, 17 Aug 2024 10:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की अपकमिंग कॉमेडी फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
15 अगस्त 2024 को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर ही इसने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले दिन ही इसने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब दिख रही है, लेकिन सिनेमाघरों में ठहाकों का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। आने वाले दिनों में कई कॉमेडी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कॉमेडी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को ‘वेलकम टू द जंगल’ नाम दिया गया है। इस बार इस फिल्म में काफी कुछ अलग होने वाला है। पुराने कई कलाकार इसमें दिखाई नहीं देंगे, वहीं कई नए चेहरे भी इसका हिस्सा बनेंगे। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें ढेर सारे स्टार कलाकार देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह इस साल क्रिसमस तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Celina Jaitly: 'पीड़िता को दोषी ठहराया जाता है', सेलिना ने साझा किया यौन उत्पीड़न की शिकार बनने का दर्दनाक अनुभव
 
विज्ञापन

3 of 6
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
जॉली एलएलबी के पहले भाग में अरशद वारसी ने दर्शकों को गुदगुदाया था, वहीं, इसके दूसरे भाग में अक्षय कुमार लोगों को हंसाते हुए नजर आए थें। अब इसके तीसरे भाग को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों एक साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जारी है और यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

 

4 of 6
टोटल धमाल - फोटो : सोशल मीडिया
धमाल 4
साल 2007 में ‘धमाल’ ने अपनी कॉमेडी से सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिर साल 2011 में ‘डबल धमाल’ और साल 2019 में ‘टोटल धमाल’ आई। दर्शकों ने इसके तीनों भाग को खूब पसंद किया। अब निर्माता इसके चौथे भाग की तैयारी में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’
अजय देवगन अपनी दो फिल्मों के सीक्वल लेकर आने को तैयार हैं। इसमें ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ शामिल हैं। कहा जा रहा है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ संजय दत्त और मृणाल ठाकुर भी नजर आ सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
गोलमाल 5
रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी अपना पांचवा भाग लेकर आने को तैयार है। अब तक इसके चार भाग आ चुके हैं और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले कहा था कि फिल्म के पांचवे भाग पर काम चल रहा है। हालांकि, अभी इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
नेट की ब्लैक साड़ी पहन कहर ढाती दिखीं आरती सिंह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें