सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का आज आगाज होने जा रहा है। आज इस शो का भव्य प्रीमियर होने वाला है। इस बार भी इस रियलिटी शो में होस्ट की कुर्सी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान संभाल रहे हैं। प्रीमियर नाइट से पहले कलर्स के इंस्टा हैंडल पर एक के बाद एक कई प्रोमा जारी किए जा रहे हैं, जो काफी दिलचस्प है। इसके साथ ही शो के कुछ प्रतिभागियों के नाम से भी पर्दा उठ चुका है। 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर कब और कहां देख सकेंगे? आइए जानते हैं...