फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release In August: ओटीटी पर खूब मचेगा धमाल, अगस्त महीने में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Thu, 25 Jul 2024 10:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिल्में-वेब सीरीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अगस्त का महीना सिनेप्रेमियों के लिए खुशियों की सौगत लेकर आने वाला है। आगामी महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिर आई हसीन दिलरुबा
नेटफ्लिक्स की फिल्म हसीन दिलरुबा के सीक्वल का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। अब मेकर्स ने लोगों की बेसब्री को ध्यान में रखते हुए इसे रिलीज करने का फैसला कर लिया है। विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल अभिनीत यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त से स्ट्रीम की जा सकेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
लाइफ हिल गई - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
लाइफ हिल गई
दिव्येंदु शर्मा ओठीटी पर मिर्जापुर के जरिए अपना जलवा दिखा चुके हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वह एक बार फिर से लोगों के दिल जीतने के लिए तैयार हैं।  वह 'लाइफ हिल गई' में कुशा कपिला के साथ दिखेगे। यह सीरीज 9 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार दस्तक देगी। 

4 of 7
ग्यारह ग्यारह - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ग्यारह ग्यारह
राघव जुयाल हाल ही में फिल्म किल में नजर आए थे। दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया था। अब वह जल्द ही 'ग्यारह ग्यारह' नाम की वेब सीरीज में दिखने वाले हैं। इसमें उनके साथ कृतिका कामरा और धैर्य करवा भी हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 9 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 7
मनोरथंगल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मनोरथंगल
 'मनोरथंगल' में दर्शकों को नौ कहानी का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। यह वेब सीरीज 15 अगस्त के दिन जी5 पर रिलीज होने वाली है। सीरीज की अलग-अलग कहानियों में दर्शकों को कमल हासन, ममूटी, मोहनलाल और फहाद फासिल जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
किल मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल
सिनेमाघरों के बाद अब किल ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। निखिल नागेश भट के निर्देशन में इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। यह फिल्म अगस्त महीने  मध्य में डिज्नी+ हॉटस्टार पर दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घुड़चढ़ी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
घुड़चढ़ी
संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म 'घुड़चढ़ी' को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है। यह फिल्म 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर दस्तक देगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में खुशाली कुमार, पार्थ समथान और अरुणा ईरानी भी नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
Vedaa: जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' को सीबीएफसी से मंजूरी का इंतजार, निर्माताओं ने लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें