फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: हिट फिल्में देकर भी बॉलीवुड में नहीं चमका इन सितारों का करियर, सफलता की तलाश में विदेश में जा बसे

Thu, 25 Jul 2024 08:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मयूर राज वर्मा-पूरब कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम: @purab_kohli, Ani
बॉलीवुड दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इस इंडस्ट्री ने कई लोगों को ऊंचाई से शिखर तक पहुंचाया है। आंखों में अभिनेता बनने का अपना लिए लोग बॉलीवुड में कदम रखते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही कामयाब होते हैं। कई सितारे अपना करियर ऊंचाई तक नहीं, ले जा पाते और फ्लॉप हो जाते है। फ्लॉप होने के बाद कुछ अभिनेताओं ने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश ही छोड़ दिया और विदेश में जा बसे। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने फ्लॉप करियर के बाद देश छोड़ विदेश में अपनी नई दुनिया बसा ली।
विज्ञापन

2 of 6
जुगल हंसराज - फोटो : एएनआई
जुगल हंसराज
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है जुगल हंसराज का। जुगल हंसराज ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें से की थी। हालांकि, इससे पहले उन्होंने गुलजार की फिल्म मासूम में भी बाल कलाकार के रूप में काम किया था। जुगल हंसराज का अभिनय करियर कुछ खास नहीं रहा। वे फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। शादी के बाद वे अमेरिका में बस गए हैं। अब अमेरिका में वे अपना बिजनेस करते हैं और अच्छे खासे पैसे कमा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नकुल कपूर - फोटो : फेसबुक: नकुल कपूर
नकुल कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता नकुल कपूर का। नकुल कपूर एक समय काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने फिल्म तुमसे अच्छा कौन है से डेब्यू किया था। इसके गाने आज भी सुने और गुनगुनाए जाते हैं। इस फिल्म के बाद नकुल ने अपनी खास पहचान बना ली, लेकिन वे अपने इस करियर को आगे नहीं बढ़ा पाए। अब नकुल कनाडा में बस गए हैं, जहां वे लोगों को योग सिखाते हैं।

4 of 6
मयूर राज वर्मा - फोटो : मयूर राज वर्मा फेन पेज
मयूर राज वर्मा
अभिनेता मयूर राज वर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मयूर एक समय बॉलीवुड का लोकप्रिय चेहरा थे। उन्होंने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया। वे बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर खास नहीं चला और वे विदेश में जा बसे। अब वे अमेरिका में रहते हैं और वहां रेस्टोरेंट का बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पूरब कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम @purab_kohli
पूरब कोहली
अभिनेता पूरब कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पूरब कोहली ने कई फिल्मों में काम किया है। पूरब कोहली को ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में देखा गया है। पूरब अभिनय के साथ-साथ शो को होस्ट भी करते थे। फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिलने के बाद वे अपने परिवार के साथ लंदन चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्यन वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम: @thearyanvaid
आर्यन वैद्य 
अभिनेता आर्यन वैद्य भी बॉलीवुड में अपना करियर फ्लॉप होने के बाद विदेश में जा बसे। आर्यन वैद को फिल्मी दुनिया में सफलता नहीं मिली। उन्हें फ्लॉप अभिनेता का भी टैग मिला। अपने फ्लॉप करियर के बाद वे अमेरिका में बस गए। उन्होंने 2008 में अमेरिका स्थित फोटोग्राफर एलेक्जेंड्रा से शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें