फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan Trailer: पूरी फिल्म की कहानी यहीं बता देंगे क्या? अजय ने बोनी कपूर को इसलिए बीच में रोका

Thu, 07 Mar 2024 06:48 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'मैदान' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काफी लंबे समय से बहुप्रतीक्षित अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का ट्रेलर आखिरकार मुंबई में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्माताओं में से एक बोनी कपूर सबसे ज्यादा उत्साहित दिखे। आवेश में आकर जैसे उन्होंने फिल्म के बारे में विस्तृत चर्चा करनी शुरू की, अजय देवगन को उन्हें रोकना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
'मैदान' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मैदान' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने कहा, 'मेरे लिए यह  एक ऐसी फिल्म है, जिसमे भावनाओं के कई पहलू नजर आएंगे। काफी लंबे समय के बाद ऐसी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें भावनाओं की बहुत सारी परते हैं। यह फिल्म सिर्फ स्पोर्ट पर आधारित फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक फिल्म है। मैं जब भी कोई फिल्म करता हूं तो उस किरदार के बारे में काफी मंथन करता हूं। लेकिन इस फिल्म के किरदार के लिए मुझे अलग से कुछ नहीं सोचना पड़ा, क्योंकि फिल्म के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने पूरी तरह से शोध करके मुझे स्क्रिप्ट दी थी।'

Chandan Roy Sanyal: गुरु की शरण में पहुचे चंदन रॉय सान्याल, साझा की दिल छू लेने वाली कहानी
विज्ञापन

3 of 5
'मैदान' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अजय देवगन ने कहा, 'जब फिल्म 'मैदान' के लिए मुझसे पहली बार अमित ने संपर्क किया तो मुझे फुटबॉल कोच अब्दुल रहीम के बारे में नहीं पता था, जिन्होंने फुटबॉल की पहचान वैश्विक स्तर पर दिलाई। मैं समझता हूं कि जब मुझे उनके  बारे में नहीं पता था तो और लोगों को भी उनके बारे में नहीं पता होगा। निश्चित रूप से इस फिल्म के माध्यम से लोग उनके बारे में जानेंगे और फुटबॉल खेल के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। अब इस फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं, यह अलग बात है।'
Ajith Kumar: इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए अजित कुमार, छुट्टी मिलते ही शुरू करेंगे 'विदामुयारची' की शूटिंग

4 of 5
'मैदान' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मैदान' भी ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है। इसी अवसर पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' भी रिलीज हो रही है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब दो बड़ी फिल्मों के क्लैश की बात छिड़ी तो अजय देवगन ने कहा, 'इसे मैं क्लैश नहीं कहूंगा। कुछ मजबूरियां होती हैं और फिल्में रिलीज करनी पड़ती है। हमारी इंडस्ट्री एक फैमिली की तरह से है। इसे हम क्लैश  के तरीके से नहीं देख रहे हैं। ईद बहुत बड़ा त्योहार है, दोनों फिल्में चलनी चाहिए। दोनों फिल्मों का विषय बहुत अलग है।' 
Chandan Roy Sanyal: गुरु की शरण में पहुचे चंदन रॉय सान्याल, साझा की दिल छू लेने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मैदान' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म मैदान का निर्माण बोनी कपूर ने जी स्टूडियो, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला के साथ मिलकर किया है। बोनी कपूर ने कहा, 'इस फिल्म को बनाने में काफी समय लग गया। अब पूरी तरह से जेब खाली है। अब पता नहीं आगे कितने पैसे जमा होते हैं।' बोनी कपूर ने जैसे ही फिल्म से जुड़े अपने अनुभव और कहानी के बारे में विस्तार से बात करनी शुरू की, अजय देवगन ने उन्हें रोकते हुए कहा, 'बोनी जी पूरी फिल्म की कहानी यहीं बता देंगे क्या? वैसे भी आप आधी इंडस्ट्री को फिल्म अब तक दिखा चुके हैं।'
Rana Naidu Season 2: फैंस के लिए खुशखबरी, राणा नायडू के सीजन 2 की शूटिंग होगी इस दिन शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें